
Pensioner रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी के पेंशनर्स एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। एसोसिएशन के चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव 29 नवंबर को कोरबा में होगा।
एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव सुधीर नायक ने बताया कि एसोसिएशन का चुना 29 नवंबर को होगा। चुनाव सीनियर क्लब कोरबा पूर्व कोरबा में होगा। इसकी प्रक्रिया 29 नवंरब को सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
सभी सदस्यों से शामिल होने की अपील
एसोसिएशन की तरफ से सभी सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में अनिवार्य रुप से शामिल होने की अपील की गई है। श्री नायक ने इस संबंध में सभी जिला इकाई को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आग्रह किया है कि कम से कम दो, तीन लोग जिला इकाई लेवल से कोरबा में रात्रि 28 नवंबर या 29 को सुबह 9 बजे तक कोरबा पहुंचने का की स्वीकृति दिनांक 25 नवंबर तक अनिवार्य रूप से प्रदान करें।
सात पदों के लिए होगा चुनाव
कोरबा में एसोसिएशन की प्रबंधकारिणी की बैठक होगी। इसमें सात पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव समेत अन्य पद शामिल हैं।
अगस्त में टल गया था चुनाव
एसोसिएशन का चुनाव अगस्त 2025 में होना था। इसकी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी, लेकिन प्रक्रिया के बीच में ही चुनाव अधिकारी एनसी जैन को दिल का दौरा पड़ गया। इसकी वजह से चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- अगस्त में एसोसिएशन की कोरबा में हुई बैठक की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा
श्री नायक ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में लगातार चर्चाओं का दौर चल रहा है की चुनाव की समय अवधि 3 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। संगठन की वैधानिकता के तहत विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में चुनाव अधिकारी के अस्वस्थ हो जाने के कारण चुनाव स्थगित किया गया था।
अध्यक्ष के निर्देश पर शुरू की गई चुनाव की प्रक्रिया
एसोसिएयन का चुनाव कराने के लिए प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र निषाद ने निर्देश जारी किया है। श्री नायक ने बताया कि सदस्यों से चुनाव में शामिल होने की अपील करते हुए बताया गया है कि चुनाव संपन्न कर रजिस्ट्रार, पंजीयक के समक्ष नए पदाधिकारी की सूची पंजीयन करवाना अनिवार्य है।




