Power company पावर कंपनी मुख्यालय में विदाई समारोह, इस अधिकारी के काम की चेयरमैन ने की जमकर प्रशंसा

schedule
2024-12-31 | 15:41h
update
2024-12-31 | 16:00h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Power company रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में आयोजित समारोह में कार्यपालक निदेशक (सिविल)  देवेंद्र कुमार तुली सहित 8 अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई दी गई। अध्यक्ष डाॅ. रोहित यादव ने तुली के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में एमडी (ट्रांसमिशन कंपनी) राजेश कुमार शुक्ला के मुख्य आतिथ्य के आयोजित कार्यक्रम में 7 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को विदाई दी गई। 

Power company मुख्य समारोह का आयोजन अध्यक्ष डाॅ. रोहित यादव के मुख्य आतिथ्य में सेवाभवन में किया गया था। जिसमें निवृत्तमान ईडी  तुली के साथ उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पाॅवर ट्रांस्को के एमडी  राजेश शुक्ला एवं डिस्टीब्यूशन कंपनी (डिस्काॅम) के एमडी श्री भीमसिंह कंवर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। सभी ने तुली की कर्मठता और चार दशक की सेवा की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Power company इस अवसर पर अध्यक्ष डाॅ. यादव ने कहा कि तुली ने जल विद्युत परियोजनाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। किसी भी संस्था की मजबूत नींव बनाने का कार्य सिविल विभाग के द्वारा किया जाता हैं। समारोह में सेवानिवृत्त ईडी तुली ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

 Power companyAMP    इसी प्रकार लोड डिस्पैच सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अति. मुख्य अभियंता (सिविल) दिनेश कुमार देवांगन, वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण)  भूषण प्रसाद चंद्राकर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) कौशल प्रसाद यादव, कनिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण)  रमेश कुमार स्वर्णकार, कार्यालय सहायक श्रेणी-एक  कमलकांत शुक्ला, लाईन सहायक श्रेणी-दो   राम लखन देवांगन एवं मुख्य सुरक्षा सैनिक समय लाल वर्मा के योगदान का उल्लेख किया गया तथा सेवानिवृत्ति उपरांत देय हितलाभों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

Power company कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक  के.एस.मनोठिया, वी.के.साय, संजय पटेल, आर.सी.अग्रवाल और जी.आनंद राव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र एवं प्रकाशन अधिकारी  गोविंद सिंह पटेल द्वारा किया गया।

chatur postDecember 31, 2024
47 1 minute read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.06.2025 - 00:43:49
Privacy-Data & cookie usage: