
Vada Nibhao रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवक बड़ा आंदोलन की तैयारी में है। आंदोलन की तारीख और रणनीति भी तय हो गई है। शासकीय सेवक राज्य के ब्लॉक और जिला के साथ ही राज्य मुख्यालय तक सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।
इस तारीख को होगा आंदोलन
छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवक 16 जुलाई को प्रदर्शन करेंगे। इस आंदोलन की घोषणा पहले ही कर दिया गया था। इस आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठन शामिल होंगे।
फेडरेशन के आह्वान पर होगा आंदोलन
आंदोलन का ऐलान राज्य के शासकीय सेवकों के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सबसे बड़े संयुक्त संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन ने किया है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि यह आंदोलन का पहला चरण है।
Vada Nibhao मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
16 जुलाई को प्रदेश के सरकारी सेवक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे। यह ज्ञापन ब्लॉक और जिला मुख्यालय के साथ ही राज्य स्तर भी सौंपा जाएगा। ज्ञापन के जरिये शासकीय सेवक अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाएंगे।
इन मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी संगठन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन करेंगे। फेडरेशन ने इसे कलम बंद काम बंद आंदोलन नाम दिया है। इसके जरिये शासकीय सेवक सरकार पर वादा निभाने के लिए दबाव बनाएंगे। इस दौरान वादा निभाओ रैली भी निकाली जाएगी।
मोदी की गारंटी लागू करने की मांग
फेडरेशन की तरफ से सरकार से मोदी की गारंटी लागू करने की मांग की जा रही है। बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के नाम से जारी किया था। इसमें सरकार ने शासकीय सेवकों से भी कई वादें किए थे।
Vada Nibhao 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि 16 जुलाई के आंदोलन के बाद भी सरकार की तरफ से मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया तो 22 अगस्त को प्रदेश के शासकीय सेवक सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे। इसकी सूचना पहले ही सरकार को दे दी गई है।



