मुख्य पृष्ठराज्य

Raipur Airport  रायपुर एयरपोर्ट पर लैडिंग के दौरान रनवे को छूकर फिर उड़ी फ्लाइट: अनहोनी की आशंका से सहमे यात्री

Raipur Airport  रायपुर। भोपाल से रायपुर आ रहे यात्रियों की आज सांसें अटक गई। विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने भगवान का आभार व्‍यक्‍त किया। दरअसल, फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण शनिवार को रायपुर विमानतल पर फ्लाइट लैंड करने की बजाए फिर उड़ गई।

विमान में सवार यात्रियों को जब इस बात  का पता चला तो उकनी सांसें ऊपर- नीचे होने लगी। डर के मारे सभी लोग हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगे। विमान के अंदर यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई और यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद इस फ्लाइट को रद कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार भोपाल से रायपुर आ रही फ्लाइट रायपुर विमानतल में लैंड होने ही वाली थी कि अचानक रनवे को छूने के बाद फिर से उड़ान भर लिया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट ने जैसे ही रनवे को छुआ पायलट ने गो अराउंड प्रक्रिया अपनाते हुए इसे वापस हवा में उड़ाया।

फ्लाइट में सवार यात्री इससे घबरा गए और फ्लाइट के अंदर अफरातफरी का माहौल हो गया।  इस फ्लाइट ने कुछ देर तक आकाश में चक्कर लगाया। हालांकि बाद में इस फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई और यात्रियों ने राहत की सांस ली। विमानन सूत्रों का कहना है कि इस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।

समर सीजन में मिल सकती है नई फ्लाइट

विमानन सूत्रों के अनुसार हवाई यात्रियों को समर सीजन में रायपुर से कई नए शहरों के लिए नई फ्लाइट की सौगात मिल सकती है। विशेषकर रायपुर से जयपुर फ्लाइट शुरू हो सकती है। विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों ने पिछले दिनों इसका सर्वे भी किया था।

Back to top button