Chhattisgarh

CG छत्तीसगढ़ में भीषड़ सड़क दुर्घटना: कोबरा बटालियन के 3 जवान समेत 4 की मौत, बाइक सवार 3 युवकों की भी गई जान  

CG रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान भी शामिल हैं। इन जवानों की कार धमतरी के पास कड़ी ट्रक से टकरा गई। कार चला रहे ड्राइवर की भी मौत हो गई है। एक जवान घायल है। उधर, बालोद में नई बाइक पर रात में घुमने निकले तीन युवकों की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हाइसे में तीनों युवकों की मौत हो गई है।

होली की छुट्टी लेकर जा रहे थे घर

दुर्घटना का शिकार हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के चारो जवान बस्तर में तैनात हैं। चारो होली की छुट्टी लेकर अपने- अपने घर जाने के लिए निकले थे। 14 फरवरी को तड़के जगदलपुर से रायपुर एयरपोर्ट जाते समय धमतरी खपरी बाईपास उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी।

रफ्तार तेज होने के कारण कार की छत उड़ गई, चारों एयरबैग खुल गए। मौके पर ही 2 जवानों ने दम तोड़ दिया। वहीं, ड्राइवर समेत 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन, कटर और सब्बल की मदद से शव और घायलों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। ड्राइवर और एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रुप से घायल अभिमान राय की हालत देखते हुए उसे प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।

अलग- अलग राज्य के थे रहने वाले

सड़क  दुर्घटना में जन गंवाने वालों में शामिल एसआई उमेन्द्र सिंह झुनझुनू राजस्थान के रहने वाले थे। प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार रांची झारखंड और सिपाही राजकुमार गौड़ उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे। कार चला रहा ड्राइवर हिरा लाल नागर रीवा मध्यप्रदेश का था।

 नई बाइक में घुमने निकले दोस्तों की मौत

वहीं, बालोद 13 फरवरी की रात बालोद-दल्लीराजहरा मेन रोड पर जमही टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराकर तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना में मरने वाले तीनों युवक गुजरा गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि प्रशांत मलेंद्र (20) अपनी चाचा की नई बाइक लेकर 2 दोस्तों विनोद कृपाल और प्रशांत मलेंद्र के साथ घूमने निकला था। रात करीब 9 बजे कुसुमकसा से वापस लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। घटना इतना भयंकर था कि तीनों का सिर बुरी तरह से फट गया। एक युवक का चेहरा चपट गया था। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button