Site icon Chatur Post

Raipur  डॉ.  जितेंद्र सिंह ठाकुर सचिव और शिवरतन अध्‍यक्ष निर्वाचित: देखिए पूरी कार्यकारिणी…             

Raipur डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर सचिव और शिवरतन अध्‍यक्ष निर्वाचित: देखिए पूरी कार्यकारिणी...

Raipur  रायपुर। अवधपुरी आदर्श मोहल्ला विकास समिति भाटागांव रायपुर की एक जून 2025 आमसभा हुई। यह बैठक शिवम एकेडमी स्कूल, ढेबर सिटी रोड, अवधपुरी में समय दोपहर 12:00 बजे आयोजित हुई। बता दें कि अवधपुरी आदर्श मोहला विकास समिति शासन द्वारा पंजीकृत संस्था है।

रविवार को हुई आमसभा में आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव के साथ ही नई कार्यकारिणी का  गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों से समिति के संविधान में उल्लेखित पदों के लिए नाम प्रस्तावक व समर्थन के साथ इच्छुक उम्मीदवार का नाम लेने कहा गया ।

Five Day Work पर बड़ी खबर: क्‍या 5 डे वर्किंग के पक्ष में हैं कर्मचारी संगठन? जानिए-क्‍या प्रस्‍ताव किया पारित

Raipur  उपस्थित सदस्यों में सर्वसम्मति से सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए शिवरतन गुप्ता का मनोनयन किया गया। ‌उपाध्यक्ष पद  के लिए बीआर धनगर,  सचिव पद के लिए डॉ .जितेंद्र सिंह ठाकुर के साथ ही  कोषाध्यक्ष पद के लिए  देवेंद्र साहू  का नाम तय हुआ।   

कार्यकारिणी के बाकी पदों पर मनो‍नयन के लिए सर्वसम्‍मति से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। आम सभा कार्यक्रम में समिति की संरक्षिका रेखा सिंह मैडम द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। 

कार्यक्रम में समिति के पूर्व अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू, कृष्ण ध्रुव, कोषाध्यक्ष अशोक बंजारे, संयुक्त सचिव परमानंद गुप्ता, जीतू बिजलानी, पूनम साहू ,जीपी राही,  हेमनाथ साहू, मनोरमा दुबे पूजा पांडे, महेंद्र दुबे, मदन साहू,   एवं अवधपुरी के सम्माननीय नागरिक सदस्य गण उपस्थित थे।। उक्त जानकारी समिति के सचिव डा. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने  दी।

Raipur  अवधपुरी आदर्श मोहल्ला विकास समिति

Exit mobile version