Chhattisgarhकर्मचारी हलचल

Raipur News पॉवर कंपनीज़ बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में भिड़ेंगीं रायपुर और कोरबा की टीम

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज आज रायपुर के कंचना स्थिति निजी कोर्ट में हुआ।

रायपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक जेएस नेताम एवं अधीक्षण अभियंता मनोज वर्मा ने मैदान में खेल का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का समापन 7 दिसंबर को होगा, जिसमें पॉवर कंपनीज़ के प्रबंध निदेशक गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Raipur News: पॉवर कंपनीज की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वाधान से आयोजित अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 10 टीम हिस्सा ले रही हैं। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बेहतर खेल के प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं दीं। chaturpost.com

क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव विनय चंद्राकर ने बताया कि आज टीम इवेंट के प्रतियोगिता में रायपुर रीजन एवं कोरबा वेस्ट में सेमीफाइनल पार करके फाइनल में पहुंच गई हैं। कल उनका फाइनल मुकाबला होगा। इसमें टीम इवेंट के अलावा महिला व पुरूष सिंगल्स सहित अन्य मुकाबले भी होंगे।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button