Site icon Chatur Post

सावधान! रायपुर पुलिस का अटर्ल, कहीं आप भी तो नहीं बन रहे ‘फर्जी ई-चालान’ के शिकार? ठगों ने बिछाया जाल, ऐसे बचें

Fake E-Challan

रायपुर: क्या आपके मोबाइल पर भी गाड़ी के चालान कटने का मैसेज आया है? रुकिए! पेमेंट करने से पहले एक बार गौर से देख लें, कहीं यह मैसेज आपको कंगाल करने की साजिश तो नहीं? केंद्रीय मंत्रालय और रायपुर पुलिस ने ई-चालान के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को लेकर एक हाई-अलर्ट जारी किया है।

साइबर अपराधी अब परिवहन विभाग की हुबहू दिखने वाली फर्जी वेबसाइटों और ऐप्स के जरिए लोगों के बैंक खातों में सेंध लगा रहे हैं।

ठगों का नया पैंतरा: ‘मैसेज’ से होता है खेल

आजकल लोगों को व्हाट्सएप या एसएमएस पर एक लिंक भेजा जाता है, जिसमें दावा किया जाता है कि उनकी गाड़ी का चालान कटा है। जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं, वह आपको एक ऐसी वेबसाइट पर ले जाता है जो बिल्कुल असली ‘Parivahan’ साइट जैसी दिखती है। वहां अपनी जानकारी दर्ज करते ही आपका फोन हैक हो सकता है या आपके खाते से पैसे गायब हो सकते हैं।

इन 5 बातों का रखें विशेष ख्याल

  1. लिंक की पहचान: किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज पर भरोसा न करें। चालान का असली मैसेज केवल इन सेंडर आईडी से ही आता है:
    • BV-VAAHAN-G, BT-VAAHAN-G, BH-VAAHAN-G, BM-VAAHAN-G, BZ-VAAHAN-G
  2. आधिकारिक प्लेटफॉर्म: चालान के लिए सिर्फ https://echallan.parivahan.gov.in/ या NextGen mParivahan App का ही उपयोग करें।
  3. स्पेलिंग पर गौर करें: फर्जी वेबसाइट्स की स्पेलिंग असली से मिलती-जुलती होती है (जैसे echallaan या parivahan-gov), इसे ध्यान से चेक करें।
  4. OTP कभी न दें: कोई भी सरकारी अधिकारी आपसे कॉल पर ओटीपी (OTP) नहीं मांगता।
  5. अतिरिक्त शुल्क: थर्ड-पार्टी ऐप्स चालान जमा करने पर अतिरिक्त टैक्स या चार्ज वसूलते हैं, जबकि आधिकारिक साइट पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगता।

रायपुर पुलिस की अपील: डाउनलोड करें mParivahan App

रायपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपने मोबाइल में NextGen mParivahan App इंस्टॉल करें। इसमें न केवल आप सुरक्षित भुगतान कर सकते हैं, बल्कि अपने ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) जैसे दस्तावेजों को भी डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं।

अगर ठगी हो जाए तो क्या करें?

यदि आप अनजाने में किसी फर्जी लिंक का शिकार हो गए हैं, तो देर न करें:

CyberSecurity #EChallanScam #RaipurPolice #mParivahan #OnlineFraud #Alert #CyberCrime #TrafficPolice #DigitalIndia

Also read लाखों पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर! पेंशन बहाली Commutation की समय सीमा पर सरकार ने दी बड़ी जानकारी
Exit mobile version