भारतराज्य

Rajy Sabha BJP ने की राज्‍यसभा प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा: CG उच्‍च सदन में जाएंगी ये महिला नेत्री

Rajy Sabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ से भाजपा ने अपने राज्‍यसभा प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने एक महिला को अपना प्रत्‍याशी बनाया है।

भाजपा ने लक्ष्‍मी वर्मा को बनाया प्रत्‍याशी

भाजपा ने छत्‍तीसगढ़ से लक्ष्‍मी वर्मा को राज्‍यसभा का प्रत्‍याशी बनाया है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव ने लक्ष्‍मी वर्मा को बधाई दी है।

जानिए- कौन हैं लक्ष्‍मी वर्मा

लक्ष्‍मी वर्मा रायपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्‍यक्ष हैं। अभी राज्‍य महिला आयोग में सदस्‍य हैं। लक्ष्‍मी वर्मा कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्‍व करती हैं।

छत्‍तीसगढ़ की दो सीटों के लिए होगा चुनाव

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में राज्‍यसभा की दो सीटें रिक्‍त हो रही हैं। अभी दोनों सीट कांग्रेस के पास है। इन सीटों से फूलोदवी नेताम और केटीएस तुलसी राज्‍यसभा सांसद है।

एक सीट  पर कांग्रेस उतारे की प्रत्‍याशी

भाजपा ने दो में से एक सीट पर प्रत्‍याशी की घोषणा की है। दूसरी सीट से कांग्रेस अपना उम्‍मीद्वार उतारेगी।

5 मार्च को नामांकन का अंतिम दिन

बता दें कि राज्‍यसभा चुनाव के लिए आयोग की तरफ से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 5 मार्च को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्‍याशी लक्ष्‍मी वर्मा पांच मार्च को ही नामांकन दाखिल करेगीं।

Back to top button