Site icon Chatur Post

Rajy Sabha लक्ष्‍मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम ने जमा किया नामांकन: दोनों रैलियों में दिग्‍गज हुए शामिल

Rajy Sabha लक्ष्‍मी वर्मा और फूलोदेवी ने जमा किया नामांकन: दोनों रैलियों में दिग्‍गज हुए शामिल

Rajy Sabha रायपुर। राज्‍यसभा के चुनाव के लिए आज (गुरुवार) नामांकन का अंतिम दिन है। भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्‍याशियों ने आज ही अपना नामांकन जमा किया। नामांकन रैली में दोनों ही पार्टियों के दिग्‍गज शामिल हुए। नामांकन नवा रायपुर स्थित विधानसभा सचिवालय में जमा किया गया।

लक्ष्‍मी वर्मा ने तीन सैट में जमा किया नामांकन

भाजपा प्रत्‍याशी लक्ष्‍मी वर्मा ने तीन सैट में नामांकन जमा किया। तीनों सैट में 10- 10 प्रस्‍तावकों ने हस्‍ताक्षर किया है। नामांकन रैली में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय समेत सभी वरिष्‍ठ नेता शामिल हुए।

नामांकन से पहले भूपेश बघेल से मिलने पहुंची फूलोदेवी

इधर, कांग्रेस की प्रत्‍याशी फूलोदेवी नेताम ने नामांकन से पहले पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर जाकर उनसे मिलीं और आशीर्वाद लिया। इसके बाद राजीव भवन से कांग्रेस प्रत्‍याशी और नेताओं का काफिला सीधे विधानसभा भवन पहुंचा और नामांकन दाखिल किया।

निर्दलीय की वजह से बदल सकता है समीकरण

छत्‍तीसगढ़ में राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। कांग्रेस और भाजपा ने अपने- अपने प्रत्‍याशी घोषित कर दिया है। इस बीच एक निर्दलीय ने भी नामांकन जमा कर दिया है। तेलंगाना के रहने वाले एक नेता ने भी नामांकन जमा किया है। इसकी वजह से मतदान की स्थिति बन सकती है।

16 मार्च को मतदान

चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन की अंतिम तारीख है। कल 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्‍याशी 9 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। जहां आवश्‍यक हुआ वहां 16 मार्च को नामांकन होगा। नामांकन सुबह नौ बजे से दोपहर बाद चार बजे तक चलेगा। मतगणना शाम पांच बजे शुरू होगी और परिणामों की घोषणा 20 मार्च को जीएगी।

https://chaturpost.com/wp-content/uploads/2026/03/BJP.mp4

छत्‍तीसगढ़ में इन दों सांसदों का कार्यकाल हुआ पूरा

छत्‍तीसगढ़ में राज्‍यसभा की पांच सीटे हैं। इनमें से दो का कार्यकाल 9 मार्च को पूरा हो रहा है। जिन दो सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल हैं। कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को फिर से प्रत्‍याशी बनाया है।

Exit mobile version