Chhattisgarh

28 जुलाई से छटेंगे बादल

शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावानी

Red Alert रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। गुरुवार की रात से राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर बारिश हो रही है। शुक्रवार को दिनभर कई स्‍थानों पर तेज बारिश हुई, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में रुक- रुक हल्‍की से मध्‍यम बारिश होती रही। शुक्रवार की पूरी रात बारिश हुई है।

शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावानी

मौसम विभाग ने राज्‍य के कई हिस्‍सों में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अविभाजित राजनांदगांव जिला यानी राजनांदगांव के साथ मोहला- मानपुर, खैरागढ़ के साथ ही कबीरधाम और मुंगेली जिला में भारी बारिश हो सकती है।

Red Alert पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना

छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों पर शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा और कहीं- कहीं तेज बारिश हो सकती है। शनिवार को राजधानी रायपुर में दिनभर रुक- रुक कर बारिश हो सकती है।

इस वजह से हो रही बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उत्‍तर- पश्चिम में एक दबाव बना हुआ है। इसका असर छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। राज्‍य में बारिश इसी दबाव के कारण हो रहा है। इसके शनिवार को भी पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है।

28 जुलाई से छटेंगे बादल

प्रदेश में तेज बारिश की गतिविधियां 27 जुलाई तक बनी रह सकती है। 28 जुलाई के बाद आसमान से बादल छटने और बारिश में कमी आने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले सप्‍ताह के लिए भी यलोअलर्ट जारी कर रखा है।

Red Alert तीन संभागों में कहर बरपा रहा मौसम

राज्‍य के तीन संभागों बस्‍तर, सरगुजा और बिलासपुर में बारिश कहर बरपा रहा है। इन संभागों के अनेक स्‍थानों पर चौबीस घंटे में 10 सेमी से ज्‍याद बारिश हुई है। इसकी वजह से नदी- नाले उफान पर आ गए हैं। निचली बस्तियों में भी पानी भरने की सूचनाएं प्रदेशभर से आ रही है।   

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button