प्रमुख खबरें

Bridge Competition छत्तीसगढ़ की टीम ने अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में जीते 3 पदक

Bridge Competition रायपुर। 47वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी की टीम ने 3 पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में किया गया था। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 22 जुलाई और 23 जुलाई को हुई।

ब्रिज प्रतियोगिता मे मास्टर्स प्लेयर (पेयर) श्रेणी मे रजत पदक, टीम इवेंट श्रेणी में कांस्य और प्रोग्रेसिव श्रेणी में भी कांस्य पदक हासिल करनें मे सफल हुए।

Bridge Competition इस तरह तीनों श्रेणियों मे राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर बिजली कंपनी के अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन और जनरेशन) डॉ. रोहित यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के केंद्रीय क्रीड़ा व कला परिषद के पदाधिकारीगण अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (जनरेशन) एसके कटियार और महासचिव एमएस चैहान ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।इस स्पर्धा में देवलाल साहू, पंकज चैधरी, अमित देवांगन, शिवेश मिश्रा, दिनेश कुमार देवांगन, हरीश कुमार चैहान ने भाग लिया।

कप्तान और कोच पंकज चैधरी ने इस सफलता का श्रेय कंपनी प्रबंधन और केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद को दिया। टीम के मैनेजर प्रशांत कुमार उरांव थे।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button