कर्मचारी हलचलमुख्य पृष्ठ

Salary Package छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों की खबर: सैलरी पैकेज को लेकर वित्‍त विभाग ने जारी किया यह निर्देश

Salary Package रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने भारतीय स्‍टेट बैंक के साथ शासकीय सेवकों के हित में एक MoU किया है। छत्तीसगढ़ के नियमित शासकीय अधिकारियों / कर्मचारियों  के लिए  भारतीय स्टेट बैंक के State Government Salary Package के संबंध में वित्‍त विभाग ने एक पत्र जारी किया है।

विशेष सचिव ने जारी किया यह पत्र

यह पत्र वित्‍त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्‍वत वर्मा ने जारी किया है। इसमें बताया गया है कि वित्त विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ State Government Salary Package के तहत 22 दिसंबर 2025 को एक समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया है। यह एमओयू 04 जनवरी 2026 से लागू होगा।

एक करोड़ 60 लाख रुपए तक का बीमा

इस MoU के तहत छत्तीसगढ़ के नियमित शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को एक करोड़ 60 लाख रुपए का Air Accident Insurance (AAI), एक करोड़ का Personal Accident Insurance (PAI) और 10 लाख का Group Term Life (GTL) Insurance आदि निःशुल्क सुविधाएं प्रदान किया जाएगा।

शासकीय सेवकों को नहीं देना पड़ेगा प्रीमियम

इन सभी सुविधाओं के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा। इसके अलावा Rupay Card के माध्यम से अतिरिक्त बीमा राशि भी निःशुल्क उपलब्ध रहेगा और Health Insurance मे Top-Up रियायती दरो पर उपलब्ध रहेगा।

एसबीआई को भेज दी गई जानकारी

पत्र में विशेष सचिव ने बताया कि वित्त विभाग की तरफ से संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुरुप राज्य के सभी SBI खाताधारक नियमित अधिकारियों व कर्मचारियों का विवरण SBI को उपलब्ध करा दिया गया है।

सलाह देने का आग्रह

इस पत्र में विशेष सचिव ने सभी विभाग प्रमुखों से अनुरोध है कि अपने विभाग और अधीनस्थ कार्यालयों के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को उक्त सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने का कष्ट करें। साथ ही SBI में वेतन खाते को State Government Salary Package Account मे बैंक द्वारा परिवर्तित किए जाने की पुष्टि अपने बैंक शाखा से कराने हेतु परामर्श देने का कष्ट करें।

इन्‍हें जारी किया गया है निर्देश

सभी विभाग, बिलासपुर राजस्व मंडल के अध्‍यक्ष, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्त और सभी कलेक्टरों के साथ सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत) को यह पत्र जारी किया गया है।

Salary Package छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों के काम की खबर: सैलरी पैकेज को लेकर वित्‍त विभाग ने जारी किया यह निर्देश

Back to top button