राज्य

Engineer’s Day बजरंग अग्रवाल बने इंजीनियर ऑफ ईयर: स्‍पीकर डॉ. रमन व डिप्‍टी CM के हाथों सम्‍मानित हुए 35 इंजीनियर

Engineer’s Day रायपुर। महान अभियंता भारत रत्न मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया जी की 165वीं. जयंती के अवसर पर आयोजित अभियंता दिवस के कार्यक्रम में इंजीनियरों का सम्‍मान किया गया। संयुक्‍त अभियंता आयोजन समिति की तरफ से राजधानी के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रभारी इंजीनियर पीके खरे ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्थानीय विश्वेश्वरैया चौक स्थानीय सर्किट हाउस के पास में मुख्य अतिथि मीनल चौबे महापौर और इंजी. हेमंत वर्मा अध्यक्ष छ.ग. विद्युत नियामक आयोग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।  इस कार्यक्रम में लगभग 350 इंजीनियर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और  विश्वेश्वरैया जी की मूर्ति में पुष्पांजली अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित किए।

Engineer’s Day स्‍पीकर की उपस्थिति में हुआ दूसरा सत्र

कार्यक्रम का द्वितीय सत्र हॉटल बेबीलॉन केपिटल में आयोजित किया गया था, जहां मुख्य अतिथि, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विशिष्ट अतिथि इंजी. गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष थे।

35 इंजीनियरों को किया गया सम्‍मानित

कार्यक्रम में विशेष रूप से इंजी. ओंकेश सूर्यवंशी संयोजक, कार्यक्रम के संरक्षक इंजी. पीएन सिंह, कार्यक्रम के प्रभारी इंजी. पीके खरे, इंजी. योगेश शर्मा, इंजी. व्हीके भतपहरी प्रमुख अभियंता, लो.नि. विभाग, बी.एस.एन.एल. के जनरल मैनेजर इंजी. छबलानी, पूर्व प्रमुख अभियंता इंजी. एन.एस. भदोरिया आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 35 अभियंताओं को उनके विशिष्ट कार्यों के लिये संस्था द्वारा अवार्ड दिया गया।

Engineer’s Day उद्योगपति बजरंग अग्रवाल बने इंजीनियर ऑफ ईयर

इंजीनियर्स ऑफ द ईयर अवार्ड से मशहूर उद्योगपति इंजी. बजरंग अग्रवाल को उनके अभियांत्रिकी दक्षता के साथ कार्य करने के प्रति सम्मान स्वरूप दिया गया। यह अवार्ड इनके द्वारा किये गये कार्यों पर तकनीकी समिति द्वारा चयन कर दिया जाता है।

900 इंजीनियर हुए शामिल

इस गरिमामयी कार्यक्रम में लगभग 900 अभियंता शामिल हुये। कार्यक्रम में सुगम संगीत का भी समावेश था। कार्यक्रम का सफल संचालन इंजी. गोपाल मेनन ने किया। संस्था के संयोजक इंजी. ओंकेश सूर्यवंशी एवं संरक्षक इंजी. पीएन सिंह ने सभी अभियंताओं का इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

इन इंजीनियरों का किया गया सम्‍मान

प्रसन्‍न शर्मा

मधुचंद्रा

जम कुमार खरे

रमाशंकर कश्यप

सनी ध्रुव

शुभ्रा पटले

विनय चंद्राकर

संजीव उपाध्याय

मिनेश कुमार

ज्वाला कांत साहू

महेन्द्र कुमार खेलकर

एच आर. साहू

अश्वनी शर्मा

रामेश्वर पाठक

धवल पटेल

प्रदीप मायाराम शर्मा

आलोक कुमार

मनोज प्रधान

दिलीप देवांगन

मुकेश मिश्रा

 मो. हफीजुर रहमान

हिमांशु अग्रवाल

संजीव अरोरा

राजेश कुमार राठौर

 चंद्रशेखर ओग्रे

जितेंद्र कुमार उपाध्याय

अनिल कुमार भवानी

परमेश कुमार चौधरी

विशाल शर्मा

आदित्य अग्रवाल

गगन कुमार सोनी

अर्चना नागराले

कृतिका सिन्हा

Back to top button