कर्मचारी हलचलजॉब करिअर

Sanvida अचानक हड़ताल पर चले गए संविदा बिजली कर्मी, चरमराई व्यवस्था: कल भी करेंगे काम का बहिष्कार

Sanvida  रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्युत संविदा कर्मियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 01 अक्टूबर को सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार (काम बंद) किया, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई। अचानक हुए इस आंदोलन से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नियमितीकरण की मांग

छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिचरण साहू और प्रदेश महामंत्री कमलेश भारद्वाज का कहना है कि वे लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी, नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पावर कंपनी प्रबंधन और शासन-प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को अनदेखी की जा रही है। इसी के विरोध में उन्होंने 01 अक्टूबर 2025 सामूहिक रूप से कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। 02 अक्टूबर 2025 को भी काम बंद करेंगे।

पूरे राज्‍य में व्‍यवस्‍था प्रभावित होने का दाव

आंदोलनकारी संविदा कर्मियों ने दावा किया है कि आंदोलन की वजह से पूरे राज्‍य में बिजली व्‍यवस्‍था प्रभावित हुई है। काम बंद के कारण कई क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर खराब होने, फॉल्ट की मरम्मत और लाइन मेंटेनेंस जैसे कार्य ठप पड़ गए, जिससे विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई। कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घंटों तक बिजली नहीं रही।

Sanvida  प्रशासन की प्रतिक्रिया

बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्थिति को संभालने के लिए स्थायी कर्मचारियों और वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिशें कीं, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। विभाग ने संविदा कर्मियों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की बात कही है।

Sanvida  संविदा कर्मियों की चेतावनी

संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Back to top button