राज्य

कैबिनेट की बैठक की टाइमिंग

कैबिनेट की बैठक की टाइमिंग

CG Cabinet  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई को होगी। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में यह बैठक सुबह साढ़े 11 बजे मंत्रालय में होगी। कैबिनेट की बैठक की टाइमिंग को देखते हुए इसमें सरकार की तरफ से कुछ बड़े निर्णय लिए जाने की संभावना है।

कैबिनेट की बैठक की टाइमिंग

11 जुलाई को होने वाली कैबिनेट की बैठक चिंतन शिविर के ठीक बाद और विधानसभा के मानसून सत्र के ठीक पहले होने जा रही है। बता दें कि भाजपा सरकार और संगठन का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से मैनपाट में शुरू हुआ है, जो 9 जुलाई तक चलेगा। वहीं, 14 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है।

CG Cabinet  क्‍या होगा कैबिनेट की बैठक में

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले होने जा रही कैबिनेट की इस बैठक में राज्‍य सरकार सत्र के दौरान सदन में पेश किए जाने वाले विधयकों पर चर्चा हो सकती है। इस बात की भी संभावना बन रही है कि राज्‍य सरकार मानसून सत्र के दौरान अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है।

CG Cabinet  11वें दिन होगी कैबिनेट की बैठक

इससे पहले राज्‍य कैबिनेट की बैठक 30 जून को हुई थी। इसमें राज्‍य सरकार ने कृषक उन्‍नत योजना का दयरा बढ़ोन समेत आठ फैसले किए थे। इसी बैठक में राज्‍य के शासकीय सेवकों के लिए पेंशन फंड के गठन का भी निर्णय लिया गया था। निगम मंडलों के भवन समेत अन्‍य निर्णय लिए गए थे।

कैबिनेट के 8 बड़े निर्णय: निगम-मंडल, सरकारी सेवकों और किसानों के लिए विष्‍णु सरकार का बड़ा फैसला

30 जून से पहले 18 जून को कैबिनेट की बैठक हुई थी। उस बैठक में कैबिनेट ने कुल आठ निर्णय लिए थे। इसमें प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना के तहत राज्‍य सरकार की तरफ सब्सिडी देने का फैसला किया गया था। इसके साथ ही राज्‍य सरकार ने नक्‍सल मोर्चे पर शहीद होने वाले पुलिस अफसरों और जवानों के आश्रितों को राज्‍य सरकार के किसी भी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति देने का भी निर्णय किया था।

Back to top button