वॉक-ए-काज कार्यक्रम में एक मंच पर दिखे सिंहदेव व भगत

schedule
2022-12-18 | 15:53h
update
2022-12-18 | 15:53h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

वाकेथान व जुम्बा डांस से दिया लैंगिक समानता व सुरक्षित यातायात का संदेश

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्‍ट.कॉम)

हमर बेटी, हमर मान अभियान के अंतर्गत लैंगिक समानता, सुरक्षित यातायात, महिला  सशक्तिकरण, स्वस्थ शरीर के लिए जागरूकता के लिए सरगुजा जिला पुलिस ने रविवार को गांधी  स्टेडियम अंबिकापुर  में वॉक-ए-कॉज कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी बच्चे व युवा शामिल हुए।

जानिए क्‍या है त्रिनेत्र हेल्पलाईन नंबर 9627344000

कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य लोगों ने स्वस्थ शरीर का संदेश देने के लिए लोकप्रिय गीतों की धुन में जुम्बा डान्स किया और वाकेथन  में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सरगुजा पुलिस के त्रिनेत्र हेल्पलाईन नंबर 9627344000 और ट्रैफिक अवेयरनेस सांग व वीडियो लांच किया, जिसे  सरगुजा के युवा संगीतकार सौरव-वैभव द्वारा कंपोज किया है।

लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक

कार्यक्रम को संबोधित करते हए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण व यातायात सुरक्षा तीनों ही संवेदनशील विषय है जिस पर लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि हमें ऐसे वातावरण का निर्माण करना होगा जिसमें महिला हिंसा के प्रति समाज में जीरो टॉलरेंस हो, महिलायें पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है जिन्हें बराबरी का दर्जा देने के लिए समाज की सोच में परिवर्तन करना होगा।

सिंहदेव ने आयोजन की सराहना करते इसे समाज मे लैंगिक समानता लाने में बड़ी भूमिका निभाने वाला वाला कार्यक्रम बताया।

अनुसूचित जातियों को 2021 की जनगणना के आधार पर मिलेगा आरक्षण: बघेलAMP

खाद्य मंत्री भगत ने कहा कि जीवन मे सफलता के साथ आगे बढ़ने के लिए उत्साह और उमंग का होना जरूरी है और इसके लिए गीत, संगीत, नृत्य व व्यायाम आवश्यक है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन होता है। निरोगी शरीर के लिए दिनचर्या में योग, व्यायाम को शामिल करना होगा।

कलेक्टर कुमार ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा के विरोध में आवाज उठाना जरूरी है। हिंसा को बताने में बिल्कुल भी डरना या घबराना नहीं है क्योंकि  प्रशासन हमेशा लोगों के साथ खड़ा है। कुमार ने कहा कि आज के समय में सायबर बुलिंग बड़ी चुनौती है और हमें सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

पुलिस अधीक्षक गुप्ता ने कार्यक्रम आयोजन के संबंध में बताया कि शासन के निर्देशानुसार हमर बेटी हमर मान में तीन मुख्य घटक है जिसमें पराक्रम, प्रशिक्षण और परामर्श शामिल हैं। हम इन तीनों के समन्वय से लैंगिक समानता, महिला उत्पीड़न एवं अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर कर सकते है।

बिजली कंपनी में खेल: 10 रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप लगा कर रोक दी इंजीनियर की पदोन्नलतिAMP

त्रिनेत्र हेल्पलाइन से कर सकेंगे नियम तोड़ने वालों की शिकायत

इस मौके पर त्रिनेत्र हेल्पलाइन की शुरुआत करते हुए ये बताया गया कि सरगुजा पुलिस द्वारा जारी इस हेल्पलाइन नंबर से यातायात नियमों का उल्लंघन, पार्किंग, तेज गति व आवाज के साथ वाहन चलाने वालों की शिकायत कोई भी कर सकता है। शिकायतकर्ता की गोपनीयता बरकार रहेगी।

Related Articles

वाकेथन को लेकर दिखा उत्साह

अंबिकापुर में आयोजित 10 किलोमीटर की वाकेथन में सभी वर्ग के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। यह वाकेथन गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर गांधी चौक, आकाशवाणी चौक, प्रतापुर चौक, लरंगसाय चौक, कोतवाली चौक, महामाया चौक संगम चौक घड़ी चौक होते हुए पुनः गांधी स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एव बच्चे उपस्थित थे।

chatur postDecember 18, 2022
139 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.02.2026 - 09:12:41
Privacy-Data & cookie usage: