मुख्य पृष्ठराज्य

SIR In Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में घर-घर पहंच रहे BLO: 5 दिनों में करीब 30 लाख मतदाताओं तक पहुंचे, मैदान में CEO भी, देखिए फोटो

SIR In Chhattisgarh  रायपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जोरों पर है। 4 नवंबर को इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ BLO प्रारंभिक पांच दिनों (4 से 8 नवंबर तक) में करीब 30 लाख मतदाताओं voters  तक पहुंचकर गणना प्रपत्र Calculation form वितरित कर चुके हैं।

राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर BLO बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज documents  भी संकलित कर रहे हैं।

छत्‍तीसगढ़ में दो करोड़ 30 लाख वोटर

chhattisgarh में कुल दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता हैं। इनमें से अब तक 29 लाख 29 हजार 125 मतदाताओं voters को Calculation form  गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं जो कि लक्ष्य का 14 प्रतिशत है।

सतत मॉनिटरिंग

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जिलों में District Election Officer  जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण  अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्र स्तर पर एसआईआर के कार्यों की सतत Monitoring मॉनिटरिंग की जा रही है।

चतुरपोस्‍ट.कॉम के वाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें- जुड़े रहने के लिए चैनल पर जाने के बाद ऊपर फालो को अवश्‍यक क्लिक करें

मुख्‍य सचिव से भी लिए दस्‍तावेज

एसआईआर के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बीएलओ BLO सक्रियता से मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। राज्य शासन के मुख्य सचिव chief Secretary विकास शील के घर भी उनके मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी ने गणना प्रपत्र देकर आवश्यक दस्तावेज संकलित किए। बीएलओ BLO ने नवा रायपुर स्थित उनके शासकीय आवास जाकर प्रारूप-08 और घोषणा प्रपत्र प्रदान किया।

सीएस ने की सहयोग की अपील

मुख्य सचिव विकास शील को अधिकारियों ने इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं आवश्यक विवरण की जानकारी दी। टीम ने गणना प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरकर उसे पूर्ण रूप से संकलित किया। मुख्य सचिव chief Secretary विकास शील ने सभी पात्र नागरिकों से एसआईआर में सक्रिय भागीदारी और सहयोग करने की अपील की है।

मैदान में सीईओ

एसआईआर के अंतर्गत बीएलओ BLO रायपुर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-50 (Raipur North) के देवेन्द्र नगर Devendra Nagar में CEO मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार Yashwant Kumar के भी घर पहुंचे और उन्हें गणना प्रपत्र व घोषणा प्रपत्र देकर आवश्यक जानकारी संकलित की।

चतुरपोस्‍ट.कॉम के वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Back to top button