Smart बिजली Meter की 4670 शिकायतें: किसी ने कहा तेज चलता है तो किसी ने बताया खराब, जानिए- जांच में पता चला..

schedule
2026-03-15 | 04:47h
update
2026-03-15 | 04:47h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Smart Meter रायपुर। छत्‍तीसगढ़ समेत देशभर में बिजली के पुराने मीटरों के स्‍थान पर नए स्‍मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। बिजली के स्‍मार्ट मीटरों से देशभर के बिजली उपभोक्‍ताओं को कई शिकायतें हैं। कुछ राज्‍यों में तो मामला कोर्ट तक भी पहुंच चुका है। इधर, छत्‍तीसगढ़ में भी बिजली बिजली वितरण कंपनी को स्‍मार्ट मीटर को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

अब तक 4670 शिकायतें

बिजली वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) को स्‍मार्ट मीटर को लेकर अब तक 4670 शिकायतें मिली हैं। बंद या खराब होने के साथ सही काम नहीं करने, खपत ज्‍यादा दर्ज होने समेत अन्‍य शिकायतें शामिल हैं।

गैर घरेलू उपभोक्‍ता भी कर रहे हैं शिकायत

स्‍मार्ट मीटर को लेकर शिकायत करने वालों में घरेलू  के साथ ही गैर घरेलू उपभोक्‍ता भी शामिल हैं, लेकिन ज्‍यादा शिकायतें घरेलू उपभोक्‍ताओं से प्राप्‍त हुई है।

सबसे ज्‍यादा शिकायत काम नहीं करने की

स्‍मार्ट मीटर को लेकर सबसे ज्‍यादा शिकायत इसके काम नहीं करने यानी बंद या खराब होने की आई है। 1943 घरेलू और 159 गैर घरेलू उपभोक्‍ताओं ने ऐसी शिकायत की है।

CSPDCL की MBBS में सक्रिय हुए साइबर ठग: ⚡बिल माफ कराने बहाने उड़ा लिए पैसे, ऊर्जा सचिव ने पहले ही किया था अलर्टAMP

अधिक खपत की शिकायत करने वालों में घरेलू उपभोक्‍ताओं की संख्‍या 940 और गैर घरेलू उपभोक्‍ताओं की संख्‍या 155 है।

घरेलू उपभोक्‍ताओं की 4200 शिकायतें

घरेलू उपभोक्‍ताओं ने कुल 4200 शिकायतें की है। इनमें बंद और खराब के साथ ज्‍यादा खपत की शिकायतों के साथ ही 1317 अन्‍य शिकायतें शामिल हैं। गैर घरेलू उपभोक्‍ताओं ने कुल 470 शिकायत की है।

कंपनी ने किया सभी के समाधान का दावा

बिजली वितरण कंपनी का दावा है कि इन सभी उपभोक्‍ताओं की शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से यह जानकारी विधानसभा के बजट सत्र में एक लिखित प्रश्‍न के उत्‍तर में दी गई है।  

कांग्रेस की संगीता सिन्‍हा ने पूछा था प्रश्‍न

स्‍मार्ट मीटर को लेकर शिकायतों पर विधानसभा में कांग्रेस की संगीता सिन्‍हा ने प्रश्‍न किया था। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की तरफ से दिए गए लिखित उत्‍तर में यह जानकारी दी गई है।

बिल के रुप में कितनी राशि मिली

संगीता सिन्‍हा ने यह भी पूछा था कि वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 एवं 2025-2026 में 10 जनवरी, 2026 तक विद्युत विभाग को घरेलू व व्यावसायिकबिजली उपभोक्ताओं से बिजली बिल के रूप में कुल कितनी राशि की प्राप्ति हुई है?

16990 करोड़ बिल प्राप्‍त हुआ

इस प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में मुख्‍यमंत्री ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में 10 जनवरी 2026 तक इन उपभोक्‍ताओं से बिजली बिल के रूप में कुल 16,990 करोड़ 70 लाख रुपए मिला है।

chatur postMarch 15, 2026
3 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.03.2026 - 04:50:55
Privacy-Data & cookie usage: