Site icon Chatur Post

South Bihar  आज रद्द रहेगी साउथ बिहार: विशाखापत्तनम पैसेंजर रद्द, वंदेभारत भी नहीं जाएगी विशाखापट्टनम

Holi Special Train होली पर गोंदिया से छपरा और पटना के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, देखें टाइम टेबल

South Bihar  रायपुर। साल की शुरुआत में ही रेलवे ने यात्रियों को झटका दे दिया है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ को ओडिशा से जोड़ने वाली दो ट्रेनों के तीन दिन तक प्रभावित रहने की सूचना जारी की है। इसी तरह साउथ बिहार दो जनवरी को दुर्ग से नहीं चलेगी।

इस वजह से प्रभावित होगी ओडिशा की ट्रेनें

रेल अफसरों के अनुसार ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के रायगड़ा – विजयनगरम सेक्शन में अपग्रेडेशन का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ की दो ट्रेनें प्रभावित होगी।

वंदेभारत भी रहेगी प्रभावित

रेल अफसरों के अनुसार 05, 12 और 19 जनवरी को विशाखापत्तनम – रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से नहीं चलेगी। इन्हीं तारीखों पर दुर्ग- विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस रायगड़ा में समाप्त कर दी जाएगी।

दुर्ग- आरा भी रद्द

दुर्ग और आरा के बीच चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस 2 जनवरी को रद्द रहेगी। रेल अफसरों के अनुसार रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण 31 दिसंबर को आरा से चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। ऐसे में आज साउथ बिहार नहीं आई है। इसके कारण 2 जनवरी को दुर्ग से यह ट्रेन रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें- 60 से ज्यादा ट्रेनों का बदल गया समय

पहली जनवरी से 60 से ज्यादा ट्रेनों का समय बदल गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की 55 गाड़ियां शामिल हैं। एक जनवरी 2026 से कई ट्रेनों के समय में व्यापक बदलाव किया गया है। एक जनवरी से लागू रेलवे की नई समय सारिणी देखने के लिए यहां क्लि करें

Exit mobile version