Chhattisgarhमुख्य पृष्ठ

Health Department स्‍वास्‍थ्‍य विभाग Big Breaking: सभी संलग्‍नीकरण समाप्‍त, विधानसभा में मंत्री जायसवाल ने की घोषणा

Health Department रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को लेकर बड़ी खबर आ रही है। विधानसभा के बजट सत्र में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल ने बड़ी घोषणा कर दी है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को प्रश्‍नकाल के दौरान विभाग में सभी संलग्‍नीकरण को समाप्‍त करने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में सभी संस्‍थागत संलग्‍नीकरण को समाप्‍त करने की सदन में घोषणा कर रहा हूं और इस संबंध में विभाग के अफसरों को भी निर्देश दे रहा हूं।

यहां समाप्‍त होगा संलग्‍नीकरण

मंत्री की घोषणा के अनुसार  प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों से लेकर जिला अस्‍पताल तक शहर से ग्रामीण तक संलग्‍नीकरण का सभी आदेश तत्‍काल प्रभाव से निरस्‍त किया जाएगा।

इन पर नहीं पड़ेगा असर

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह आदेश केवल संस्‍थागत यानी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अस्‍पताल और संस्‍थानों में संलग्‍न किए गए कर्मचारियों पर लागू होगा। इसके अतिरिक्‍त न्‍यायालय, मंत्री कार्यालय आदि में संलग्‍नों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

प्रबोध मिंज ने उठाया मामला

छत्‍तीसगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में अटैचमेंट को लेकर भाजपा के ही विधायक प्रबोध मिंज ने विधानसभा में प्रश्‍नकाल के दौरान सवाल किया था। इस प्रश्‍न पर सवाल जवाब के दौरान ही स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल ने सदन में विभाग में सभी अटैचमेंट समाप्‍त करने की घोषणा की।

IPL 2026 schedule शुरुआती 20 मैचों शेड्यूल: इस वजह से नहीं जारी किया गया पूरा शेड्यूल, रायपुर में होंगे RCB के 2 मैच

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button