मुख्य पृष्ठ

lockdown छत्तीसगढ़ में फिर से लॉक डाउन! मंत्री बोले स्थिति ठीक नहीं

lockdown स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने लॉकडाउन के विषय पर दी प्रतिक्रिया*

रायपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने दुर्ग में आ रहे नए मामलों पर चिंता व्यक्त की है, उन्होंने टेस्टिंग की संख्या व पॉजिटिव आ रहे मरीजों के आंकड़ों पर भी विशेष ध्यान दिया। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने लॉकडाउन के विकल्प पर कहा कि राज्य और देश ने पहले भी स्थिति के अनुरूप इस विकल्प को चुना है और अब भी परिस्थिति को देखकर इसे चुना जा सकता है लेकिन लॉकडाउन संक्रमण को रोकने का समाधान नहीं है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अन्य जिलों के बढ़ते मामलों पर गंभीरता व्यक्त की है।

Power Company रायपुर। पावर कंपनी मुख्‍यालय की डिस्‍पेंसरी में ब्‍लड व यूरिन जांच करीब डेढ़ साल बाद से शुरू हो गई है। अब कर्मचारियों को जांच के लिए प्राइवेट लैब में नहीं जाना पड़ेगा। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा सेवानिवृत्‍त अधिकारियों और कर्मचारियों को होगा, क्‍योंकि प्राइवेट लैब में टेस्‍ट उन्‍हें अपनी जेब से पैसा देकर करना पड़ा है।

कर्मचारियों के अनुसार पावर कंपनी मुख्‍यालय के डिस्‍पेंसरी का मशीन करीब डेढ़ साल पहले खराब हो गया था। करीब छह लाख रुपये की नई मशीन की खरीदी में एक साल से ज्‍यादा का वक्‍त लग गया। तीन महीने पहले मशीन आई भी तो उसे इंस्‍टाल नहीं किया जा रहा था। दो दिन पहले इसको लेकर chaturpos.com में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रबंधन हरकत में आया और मशीन अब इंस्‍टाल हो गया है। कर्मचारियों ने इसके लिए कंपनी के मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. एचएल पंचारी का आभार व्‍यक्‍त किया है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button