Chhattisgarh

सीएम के जिले में पिछड़ा मोर आवास मोर चिन्हारी, मंडरा रहा स्वीकृति निरस्त होने का खतरा

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)

राज्य सरकार की मोर आवास मोर चिन्हारी योजना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिला दुर्ग में ही पिछड़ गया है। स्वीकृति के करीब ढाई वर्ष बाद भी दुर्ग के तीन निकायों में करीब 16 सौ मकानों का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इधर, केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि दिसंबर तक जिन मकानों का काम शुरू नहीं होगा उनकी स्वीकृति निरस्त कर दी जाएगी।

दुर्ग के तीन निकायों के साथ प्रदेश अन्य तीन निकायों के भी मोर आवास मोर चिन्हारी योजना के आठ हजार से ज्यादा मकान खतरें में पड़ गए हैं। यदि 31 दिसंबर से पहले इन आवासों का काम शुरू नहीं हुआ तो केंद्र सरकार स्वीकृति निरस्त कर देगी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने मार्च 2022 में ही इसको लेकर आगाह कर दिया था। इसे देखते हुए नगरीय प्रशासन विभाग ने संबंधित निकायों के आयुक्तों को स्वीकृत आवासों का काम तत्काल प्रारंभ करने का निर्देश दिया है।

नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव का पत्र देखने के लिए यहां क्लीक करें….

नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों के अनुसार इस योजना के तहत राज्य के आधा दर्जन निकायों में 32410 मकान स्वीकृत हैं। यह स्वीकृति मार्च 2020 के पहले दी गई थी, लेकिन इनमें से 8022 मकानों का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। सबसे ज्यादा बिलासपुर में 6075 आवासों का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। बिलासपुर के अतिरिक्त जिन निकायों में मकानों का काम शुरू नहीं हुआ है उनमें रिसाली, भिलाई, धमतरी, दुर्ग और जगदलपुर शामिल हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी ने इन निकायों के आयुक्तों को पत्र लिखकर समय पर काम शुरू नहीं होने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही आयुक्तों को शीघ्र काम शुरू करने का निर्देश दिया है।

रिसाली में मोर मकान मोर चिन्हारी बेहाल

दुर्ग जिला के तीन निकायों में यह योजना पिछड़ी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा खराब स्थिति रिसाली की है। वहां योजना के तहत 1537 मकान स्वीकृत हैं, दो वर्ष बाद भी एक भी मकान नहीं बन पाया है। जबकि अभी केवल 493 के निर्माण का काम चल रहा है। यानी वहां के करीब एक हजार से ज्यादा मकान खतरें में हैं। भिलाई नगर निगम के करीब 428 और दुर्ग के 138 मकानों पर भी खबरा मंडर रहा है। धमतरी जिला में भी एक भी मकान अब तक नहीं बन पाया है।

मोर मकान मोर चिन्हारी का यह है हाल

निकायस्वीकृतपूर्णप्रतिरतअप्रारंभ
बिलासपुर9506206813636075
रिसाली153704931044
भिलाई39414163097428
धमतरी6880438250
दुर्ग16402761226138
जगदलपुर5498038287

रॉड से पीटने का आरोप, बघेल ने ईडी को किया आगाह…बोले- पुलिस करेगी कार्रवाई

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button