
रायपुर। Chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)
युवा महोत्सव 2022-23 का शनिवार को भव्य शुभारंभर होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 जनवरी को 11 बजे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का शुभारंभ करेंगे।
युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री उमेश पटेल करेंगे।
युवा महोत्सव 2022-23 क्या-क्या होगा
महोत्सव में छत्तीसगढ़िया खेल जैसे कि फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं होंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में देखने को मिलेगी। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। महोत्सव में प्रदेशभर के तीन हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विधायक मोहन मरकाम, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धनेंद्र साहू, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर, छ.ग. युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार एवं समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति होगी।
युवा महोत्सव 2022-23 में कौन-कौन होगा शामिल
उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जल संसाधन मंत्री गुरू रूद्र कुमार, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शामिल होंगे।
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूलना अवैध, उपभोक्ता फोरम ने लगाया 50 हजार का जुर्माना; फ्री पार्किंग के दिए निर्देश
Parking Fee Verdict रायपुर। राजधानी के अंबुजा सिटी सेंटर मॉल (Ambuja City Center Mall) में आने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (अतिरिक्त पीठ), रायपुर ने एक ऐतिहासिक फैसले में मॉल प्रबंधन द्वारा पार्किंग शुल्क वसूलने को सेवा में कमी और अनुचित माना है। फोरम…
प्रशासनिक फेरबदल, 106 पटवारियों का थोक में तबादला, देखें पूरी सूची
सूरजपुर। जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी करते हुए जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ 106 पटवारियों का स्थानांतरण कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में प्रशासनिक दृष्टिकोण से इन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पटवारी हल्कों में पदस्थ किया गया है । प्रशासनिक कसावट के लिए बदलाव जारी आदेश के…
MP बिजली कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र में की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, अब 55 नहीं 62 साल में होंगे रिटायर
भोपाल (Chaturpost.com): मध्यप्रदेश के बिजली विभाग में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी (Good News) सामने आई है। राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बिजली कंपनियों के ‘लाइन परिचारकों’ (Line Attendants) की सेवानिवृत्ति आयु यानी रिटायरमेंट उम्र (Retirement Age) में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। अब लाइन परिचारक 55 वर्ष की…
NPS न्यू रूल्स 2026: रिटायरमेंट से पहले और बाद में पैसा निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें अब आपको क्या मिलेगा?
रायपुर (Chaturpost.com): यदि आपने भी अपनी रिटायरमेंट को सुरक्षित करने के लिए National Pension System (NPS) में निवेश किया है, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पेंशन फंड नियामक PFRDA ने निकासी और एग्जिट (Exit and Withdrawal) के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं, जो 2026 में पूरी तरह प्रभावी हो चुके हैं।…
ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना जारी, सरकार लाएगी ‘निंदा प्रस्ताव’
रायपुर (Chaturpost.com): छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा धमाका होने वाला है। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने आगामी 30 अप्रैल 2026 को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (Special Session) बुलाने का ऐलान किया है। इस सत्र का मुख्य एजेंडा केंद्र में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) के गिरने को लेकर विपक्षी दलों…
अभी से मानसून की तैयारी में जुटा नगरीय प्रशासन विभाग: जारी किए सख्त निर्देश; बना यह मेगा प्लान
रायपुर (Chaturpost News): छत्तीसगढ़ में मानसून की आहट के साथ ही शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास (Directorate of Urban Administration and Development) ने प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया है । इस निर्देश का मुख्य उद्देश्य…
महोत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकगीत, तात्कालिक भाषण, शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही निबंध, चित्रकला, खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।







