Chhattisgarhमुख्य पृष्ठ

Afim ki Kheti छत्तीसगढ़ के हर जिले में खोजी जाएगी अफीम की खेती: मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Afim ki Kheti  रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का मामला उजगार होने के बाद सरकार हरकत में आ गई है। अब तक राज्य के दो जिलों में तीन स्थानों पर अफीम की खेती का खुलासा हो चुका है।

कलेक्टरों को सर्वे करने का निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी कलेक्टरों को अफीम की खेती वाले संभावित क्षेत्रों का सर्वे कराने का निर्देश दिया है। कलेक्टरों को जारी निर्देश में 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपने के लिए  कहा गया है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कहां- कहां मिली अफीम की खेती

छत्तीसगढ़ में अब तक दो जिलों में अफीम की खेती का खुलासा हो चुका है। सबसे पहले दुर्ग जिला में मामला उजागर हुआ। वहां पुलिस ने एक भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती पकड़ी। इसके बाद बलरामपुर- रामानुजगंंज जिला में अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। वहां दो स्थानों पर अफीम की खेती का खुलासा हुआ है।

विपक्ष है हमलावर

एक के बाद एक अफीम की खेती का मामला उजागर होने से राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। विधानसभा के सत्र के बीच सामने आए मुद्दे पर कांग्रेस ने सदन के अंदर सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस की तरफ से भाजपा पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।

करीब पौने चार एकड़ में अफीम की खेती

बलरामपुर के त्रिपुरी ग्राम पंचायत क्षेत्र में करीब पौने चार एकड़ में अफीम की खेती किए जाने का खुलासा 10 मार्च को हुआ था। प्रशासन ने वहां कार्यवाही करते हुए अफीम की फसल को जब्‍त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि झारखंड के कुछ लोगों ने खेत को लीज पर ले रखा था और अफीम की खेती करा रहे थे। ग्रामीणों को भी पता था कि वहां अफीम की खेती की जा रही है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button