Chhattisgarh

Excise जिला आबकारी अधिकारी निलंबित: औचक निरीक्षण में सामने आई बड़ी गड़बड़ी

Excise रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के एक जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्यवाही काम में गंभीर लापरवाही के कारण की गई है। बता दें कि आबकारी विभाग इस वक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास है।

जानिए- जिला अधिकारी को क्या गया निलंबित

निलंबित किए गए जिला अबाकारी अधिकारी का नाम निधीश कुमार कोष्टी है। कोष्टी महासमुंद जिला के आबकारी अधिकारी हैं। निलंबित किए गए कोष्टी को आबकारी आयुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है।

Excise जानिए-क्यों किए गए निंलबित

अफसरों ने बताया कि महासमुंद जिला में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ां मिली हैं। इसमें अधिक दाम पर शराब बेचने से लेकर स्टाक में कमी और लाखों रुपए की गड़बड़ी शामिल है।

औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा

आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि मुख्यालय के एक वरिष्ठ अफसर 29 मई को जिला की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान अफसर ने एक व्यक्ति को दो हजार रुपए देकर शराब खरीदने के लिए भेजा। अफसर की तरफ से भेजे गए व्यक्ति से शराब दुकान संचालक ने 1760 रुपए की शराब के एवज में दो हजार रुपए लिया गया।

Excise पूछताछ के बाद यह बात आई सामने

अधिक दाम पर शराब बेचने का मामला सामने आने के बाद अफसर ने शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारी से इस संबंध में पूछताछ की। इसमें कर्मचारी ने ज्यादा दाम पर शराब बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद दुकान के स्टॉक की जांच की गई। इसमें एक हजार 886 बोतल शराब कम पाई गई, इसकी कीमत एक लाख 88 हजार रुपए थी। इसी तरह कैश काउंटर में तीन लाख आठ हजार रुपए भी कम पाया गया।

पूर्ववर्ती सरकार में हुआ भ्रष्टाचार

बता दें कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में शराब में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खुलासा हो चुका है। इस मामले में तत्कालीन आबकारी मंत्री के साथ ही कई अफसर व अन्य जेल में हैं। इसी वजह से मौजूदा सरकार आबकारी को लेकर बेहद सतर्क है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button