कर्मचारी हलचल

Karmchari सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक आज से, इन विषयों पर होगी चर्चा

Karmchari रायपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ की नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यसमिति की प्रथम बैठक दिनांक 30 और 31 मई को पांवटा साहिब हिमाचल में आयोजित है ।

बैठक में छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण देवांगन और मंत्री श्री चंद्रशेखर दुबे हिस्सा लेंगे।

Karmchari नवा रायपुर अब अलग जिला: इस कार्यक्रम में हुई घोषणा

Karmchari बैठक में सभी प्रदेशों में विद्युत के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संगठित कर उनके अनुभव और ऊर्जा का उपयोग समाज के योगदान में करने पर व्यापक विमर्श की जाएगी ।

बैठक में सभी प्रदेशों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा कर निराकृत करने के लिए निर्णय लिए जाएंगे ।

बैठक की अध्यक्षता अमर सिंह सांखला करेंगे साथ ही विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्युत् मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री राज मुरुगन उपस्थित रहेंगे।

चतुरपोस्‍ट.कॉम

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button