Chhattisgarh

IAS सेवानिवृत्‍त आईएएस को विष्‍णुदेव सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी: देखिए- GAD का आर्डर

IAS रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य के एक और सेवानिवृत्‍त आईएएस को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है। राज्‍य सरकार के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष बनाए गए गणेश शंकर मिश्रा

सरकार ने राज्‍य के सेवानिवृत्‍त आईएएस गणेश शंकर मिश्रा को राज्‍य नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी सौंपी है। सामान्‍य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार गणेश शंकर मिश्रा का कार्यकाल आगामी आदेश तक रहेगा।

जानिए कौन है नीति आयोग का अध्‍यक्ष

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य नीति आयोग के अध्‍यक्ष मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय है।

IAS कौन हैं गणेश शंकर मिश्रा

गणेश शंकर मिश्रा छत्‍तीसगढ़ के सेवानिवृत्‍त आईएएस हैं। राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 1981 बैच अफसर थे। बाद में उन्‍हें आईएएस आवर्ड हुआ और  गणेश शंकर मिश्रा 2009 बैच के आईएएस बनें। मूलत: छत्‍तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

2021 में भाजपा से राजनीति में प्रवेश

सेवानिवृत्‍त होने के बाद उन्‍होंने 2021 में भाजपा के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।

मुरा गांव में है निवास

गणेश शंकर मिश्रा रायपुर जिला के मुरा गांव के रहने वाले हैं। 1981 में राज्‍य प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग एसडीएम के रुप में दंतेवाड़ा में हुई थी। वे रायपुर नगर निगम के प्रशासक रहे। अविभाजित मध्‍य प्रदेश में वे कलेक्‍टर रहे। तत्‍कालीन केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्‍ल के निज सचिव रहे।   

सहकारी निर्वाचन आयुक्‍त

सेवानिवृत्‍त होने के बाद सरकार ने पहले उन्‍हें सहकारी निर्वाचन आयुक्‍त की जिम्‍मेदारी सौंपी। 2018 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद उन्‍हें पद से हटा दिया गया।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button