कर्मचारी हलचल

CG News आंदोलनकारी दो रसोईयों की मौत पर फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा का बड़ा बयान: सरकार से की यह मांग

CG News रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मिड डे मिल बनाने वाले रसाईया करीब महीनेभर से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेशभर के रसोईया नवा रायपुर के तूता में धरना दे रहे हैं। इस बीच कथिततौर पर आंदोलन के दौरान ही दो लोगों की तबीयत खराब होने की वजह से मौत हो गई। हालांकि सरकार ने ऐसी खबरों को गलत बताया है। अब इस मामले में छत्‍तीसगढ़ कर्मचरी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा का बयान सामने आया है।

परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग

प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने दोनों दिवंगत को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है। साथ ही सरकार से दिवंगतों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। कमल वर्मा ने मुख्‍यमंत्री से दोनों के परिजनों को पांच-पांच लाख की सहायता देने की मांग की है।

मांगों के समाधान की मांग

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने सरकार ने मांग की है कि रसोईया संघ की जो भी जायज मांग है और उनकी जो भी समस्‍या है उसके समाधान के लिए एक संवाद स्‍थापित करे। दिवंगतों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्‍यमंत्री सहायता कोष से दी जाए।

CG News आंदोलन स्‍थल पर अव्‍यवस्‍था

उन्‍होंने तूता स्थित आंदोलन स्‍थल की अव्‍यवस्‍था का उल्‍लेख करते हुए कमल वर्मा ने बताया कि वह स्‍थान महिलाओं के लिए  वहां कोई व्‍यवस्‍था नहीं है इसकी वजह से महिलाओं को वहां काफी समस्‍या होती है। कर्मचारियों को धरना स्‍थल तक आने जाने में भी परेशानी होती है।

धरना स्‍थल रायपुर शिफ्ट करने की मांग

प्रदेश के शासकीय कर्मचारी अधिकारी संगठनों के सबसे बड़े संयुक्‍त संगठन फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने सरकार ने धरना स्‍थल को फिर से रायपुर शिफ्ट करने की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि सरकार धरना स्‍थल को रायपुर में किसी उपयुक्‍त स्‍थान पर शिफ्ट करे।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button