March 13, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Teacher प्राचार्य पदोन्नति: शालेय शिक्षक संघ  की मांग- विवादमुक्त पदस्थापना के लिए हो अविलंब काउंसलिंग

Teacher प्राचार्य पदोन्नति: शालेय शिक्षक संघ  की मांग- विवादमुक्त पदस्थापना के लिए हो अविलंब काउंसलिंग

Teacher  रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य के लगभग 03 हजार पदों पर पदोन्नति की बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया पूर्णता की ओर अग्रसर है।इस प्रक्रिया के पूर्ण होने से स्कूल शिक्षा विभाग में विद्यालयों तथा विद्यार्थियों को योग्य, अनुभवी एवं पूर्णकालिक प्राचार्य तो मिलेंगे ही साथ ही शिक्षाकर्मी के रूप में प्रथमत: नियुक्त कर्मचारियों को प्राचार्य तथा भविष्य में विभाग के उच्च प्रशासनिक पदों पर सेवा का सुअवसर मिलेगा, जिसका श्रेय  मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा विभाग के भारसाधक विष्णुदेव साय को जाता है। शालेय शिक्षक संघ ने उनका कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है।

           शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे तथा प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा ने प्राचार्य पदोन्नति की वर्तमान प्रक्रिया को शालेय शिक्षक संघ की संविदा शिक्षक से प्रारंभ सफर का ऐतिहासिक व सुखद पड़ाव की संज्ञा देते हुए बताया कि संविदा शिक्षक के रूप में सेवा प्रारंभ करने वाले उनके लगभग 70 साथी भी 2005 में शिक्षाकर्मी के रूप में पद परिवर्तन तथा 2018 में संविलियन प्राप्त कर, अब प्राचार्य बनने जा रहे हैं। यह शालेय शिक्षक संघ के सदस्यों की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता, कर्मठता व नेतृत्व के ईमानदार प्रयास का परिणाम है, इसमें सभी का त्याग और सैकड़ों साथियों का बलिदान सर्वोपरि है।

         Teacher  प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि उनके संगठन तथा प्रांतीय नेतृत्व ने सतत् प्रयास व सक्रिय योगदान देकर प्राचार्य पदोन्नति की प्रक्रिया को इस पड़ाव तक पहुंचाने में विभाग का सहयोग किया है। संगठन डी पी सी की प्रक्रिया लगभग दो महीनों में पूर्ण करने के लिए लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सदस्य व सचिव, अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षा विभाग के सचिव, संचालक, उपसंचालक, सहायक संचालक व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।

           वीरेंद्र दुबे व धर्मेश शर्मा ने स्कूल शिक्षा सचिव से मांग की है कि प्राचार्य के रिक्त पदों पर अविलंब व विवादमुक्त ढंग से काऊंसेलिंग के माध्यम से पदस्थापना की कार्यवाही संपन्न करें।

        उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि विभाग पदस्थापना में पूर्व की गलतियों व गड़बड़ियों को नहीं दोहराएगा बल्कि पारदर्शितापूर्ण ढंग से काऊंसेलिंग की प्रक्रिया अपनाकर ही पदस्थापना की कार्यवाही करेगा। पारदर्शी ढंग से काऊंसेलिंग प्रक्रिया के माध्यम से पदस्थापना होने से सभी को उचित स्थान भी मिल सकेगा और विभाग में पारदर्शिता और शुचिता भी स्थापित होगी।

      Teacher  शालेय शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा सचिव व संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मांग की है कि सभी विषयों के व्याख्याता पदों पर अविलंब पदोन्नति करके पदोन्नति के समस्त को भरा जावे ताकि विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ मिल सकें तथा कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर।

     वीरेंद्र दुबे ने रायपुर संभाग में पूर्व माध्यमिक शाला में वर्षों से लंबित प्रधान पाठक तथा शिक्षक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ करने बाबत् संभागीय संयुक्त संचालक को निर्देश देने का निवेदन सचिव महोदय व संचालक लोक शिक्षण से किया है।

        महासचिव धर्मेश शर्मा ने बताया कि लगभग 30 वर्षों से प्राचार्य पद पर लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली विभागीय परीक्षा तथा भर्ती नहीं की गई है, जिसके कारण योग्य एवं पात्र कर्मचारियों के साथ भारी अन्याय हुआ है। यद्यपि उनका संगठन इस दिशा में सतत् प्रयत्नशील है तथा उन्हें इस प्रयास में सफलता भी अवश्य मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा सचिव ने आश्वास्त किया है कि प्राचार्य पदोन्नति के बाद यथाशीघ्र लगभग 400 पदों पर विभागीय परीक्षा की प्रक्रिया को प्रारंभ कर देंगे। शालेय शिक्षक ने  अविलंब प्राचार्य पद पर विभागीय परीक्षा की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की है।

शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और प्रांतीय मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कई वर्षों से लंबित और विवादित रहे प्राचार्य पदोन्नति इस बार भी अपनी जारी वरिष्ठता सूची में गम्भीर त्रुटियों की वजह से दूर की कौड़ी प्रतीत हो रही थी,ऐसे समय मे शालेय शिक्षक संघ ने इन त्रुटियों को दूर करने के लिए साक्ष्य सहित शिक्षा सचिव से जाकर मिला और उन्हें दूर कर पदोन्नति देने की मांग की, शिक्षा सचिव के निर्देश पर संगठन द्वारा हरसंभव सहयोग व सहायता त्रुटिविहीन वरिष्ठता सूची के लिए दिया। उन्होंने कहा कि यह संविलियन प्राप्त शिक्षको के लिए गर्व का दिन होगा जब हमारे साथी प्राचार्य पद पर पदोन्नत होंगे। संविदा शिक्षक से प्रारंभ यह वर्षो के संघर्ष का सुखद परिणाम है जो आज इस मुकाम को हासिल कर पा रहे हैं यह शालेय शिक्षक संघ टीम का ईमानदार नेतृत्व और प्रतिबद्धता तथा आम शिक्षकों के निःस्वार्थ संघर्ष के फलस्वरूप है।

Teacher  शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी सुनील सिंह, विष्णु शर्मा, डॉ सांत्वना ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, विवेक शर्मा,गजराज सिंह, राजेश शर्मा,शैलेन्द्र सिंह,प्रह्लाद जैन,सन्तोष मिश्रा,सन्तोष शुक्ला,शिवेंद्र चंद्रवंशी,दीपक वेंताल,यादवेंद्र दुबे,नंद कुमार अठभैया,सर्वजीत पाठक,मंटू खैरवार,पवन दुबे,भोजराम पटेल,विनय सिंह,उपेन्द्र सिंह,आशुतोष सिंह,भानु डहरिया,रवि मिश्रा,जितेंद्र गजेंद्र,कैलाश रामटेके,अजय वर्मा,कृष्णराज पांडेय,घनश्याम पटेल,बुध्दहेश्वर शर्मा,प्रदीप पांडेय,देवव्रत शर्मा,अब्दुल आसिफ खान,अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत, द्वारिका भारद्वाज,खेमन साहू, सुशील शर्मा,शशि कठोलिया,विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख,तिलक सेन आदि पदाधिकारियो ने सरकार से उपरोक्त मांगो पर जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.