Chhattisgarhभारतव्यापार

1 April 2026 से बदल गए ये नियम: आयकर, रेलवे, स्‍कूल फीस और रसोई गैस के नियम से लेकर शराब की कीमत, जानें जनता पर क्या होगा असर

1 April 2026 रायपुर। आज 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है। आम आदमी की जेब से लेकर सड़कों पर चलने के नियमों तक, आज से कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। चतुरपोस्ट (Chaturpost) आपके लिए लाया है उन चुनिंदा बदलावों की लिस्ट, जो सीधे आपकी दिनचर्या और बजट को प्रभावित करेंगे।

सरकारी कार्यालयों में कैश भुगतान बंद, नई योजना  

छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कार्यालयों में आज से नगद भुगतान बंद हो गया है। आज से केवल डिजिटल माध्‍म से ही भुगतान होगा। इसके साथ ही राज्‍य सरकार की रानी दुर्गावती योजना आज से लागू हो गई है। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

टोल टैक्स में बदलाव

नेशनल हाईवे पर सफर करना आज से महंगा हो सकता है। देशभर के कई टोल प्लाजा पर नई दरें लागू कर दी गई हैं, जिसका सीधा असर माल ढुलाई और निजी वाहनों पर पड़ेगा। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

टैक्स और बैंकिंग नियम

इनकम टैक्स से जुड़े कई नए प्रावधान आज से प्रभावी हो गए हैं। अगर आपने पिछले वित्तीय वर्ष के निवेश पूरे नहीं किए हैं, तो अब आपको नए नियमों के तहत टैक्स प्लानिंग करनी होगी। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

रेलवे में आरक्षण के नए नियम

रेलवे में भी आज से कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं। रेलवे ने सबसे बड़ा बदलाव आरक्षण नियमों में किया है, जिसका सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे आरक्षण नियमों में किए गए बदलाव की विस्‍तृत जानकारी के लिय यहां क्लिक करें

स्‍कूल फीस का तरीका

केंद्रीय विद्यालयों में फीस जमा करने की प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया गया है। बात दें कि केंद्रीय विद्यालयों की फीस यूनियन बैंक आफ इंडिया में जमा होता है। स्‍कूल फीस के नियमों में क्‍या बदलाव किया गया है जानने के लिए यहां क्लिक करें।

कुम्हारी ब्रिज आज से ‘वन-वे’

रायपुर और दुर्ग-भिलाई के बीच सफर करने वालों के लिए आज से बड़ी चुनौती शुरू हो रही है। खारून नदी पर कुम्हारी ब्रिज की मरम्मत के कारण अगले एक महीने तक यहाँ ट्रैफिक ‘वन-वे’ रहेगा। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों (अमलेश्वर, पाटन, सिरसा गेट) का उपयोग करने की सलाह दी है। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

प्‍लास्टिक की बातलों में शराब

छत्तीसगढ़ में आज से नई आबकारी नीति लागू हो गई है। कई ब्रांड्स की कीमतों में बदलाव हुआ है और नई दुकानों का संचालन शुरू हो रहा है।  इसके साथ ही आज से प्रदेश में प्‍लास्टिक की बोतलों में शराब की बिक्री शुरू हो जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए हमारी पिछली खबरें यहां पढ़ें।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button