जॉब करिअर

Tennikoite  अंतरक्षेत्रीय पॉवर कंपनीज खेल स्पर्धा: टेनिकोइट प्रतियोगिता में यशोदा व अमिता बनीं विजेती

Tennikoite  रायपुर। अंतरक्षेत्रीय पॉवर कंपनीज टेनिकोइट प्रतियोगिता में यशोदा रौतिया और अमिता बारा ने जीत दर्ज की है। इस प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी रायपुर के कोटा स्थित रेयानटर्फ मैदान में किया गया।

 प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर रहे। उन्होंने कहा कि टेनीकोइट चुस्ती-फुर्ती और संतुलन का खेल है। यह हमें शरीरिक रूप से मजबूत बनाता है और हमारी कर्तव्य स्थल पर हमारी दक्षता वृद्धि में सहायता करता है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज क्रीड़ा एवं कला परिषद रायपुर क्षेत्र ने किया था। इसमें कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, रायपुर ग्रामीण व रायपुर सेंट्रल क्षेत्र की टीम शामिल हुई। प्रतियोगिता में कई राऊंड के मैच के बाद फाइनल मुकाबला रायपुर सेंट्रल व रायपुर क्षेत्र के बीच हुआ, जिसमें रायपुर सेंट्रल की यशोदा रौतिया व अमिता बारा विजेता रहीं।

रायपुर क्षेत्र की अलिश मेरी केरकेट्टा व ज्योति कंवर उपविजेती रहीं। प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने अखिल भारतीय महिला टेनीकोइट स्पर्धा के लिए चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य अभियंता संजीव सिंह, छत्तीसगढ़ टेनीकोइट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा व एसोसिएशन की निर्णायक बी जया लक्ष्मी विशेष रूप से उपस्थित थीं। मंच संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोंविद पटेल और आभार प्रदर्शन क्रीड़ा सचिव विनय चंद्राकर ने किया।

Back to top button