Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: वित्तीय प्रबंधन में बड़ा बदलाव, नई वेबसाइट और ई-चालान OTC प्रणाली शुरू; अब भुगतान होगा और भी आसान

रायपुर। संचालनालय कोष एवं लेखा, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया गया है। इन आधुनिक पहलों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और विभिन्न सरकारी विभागों को सरल एवं सुलभ सेवाएं प्रदान करना है।

ई-चालान OTC और ऑनलाइन BTR की शुरुआत

राज्य में 01 अप्रैल 2026 से ई-चालान (E-Challan) के अंतर्गत OTC प्रणाली को समस्त प्रकार की शासकीय प्राप्तियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इस व्यवस्था के माध्यम से अब आम नागरिक और संस्थाएं ऑनलाइन चालान तैयार कर राजस्व का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। इससे न केवल भुगतान प्रक्रिया समयबद्ध होगी, बल्कि लेखांकन (Accounting) में भी सटीकता आएगी। इसके साथ ही कोषालयों में ऑनलाइन बीटीआर (BTR) सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

सेंट्रल ट्रेजरी का शुभारंभ

आईटी सेल प्रभारी कमल वर्मा ने बताया कि इंद्रावती भवन स्थित कोष लेखा विभाग में पद्मिनी भोई साहू, संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन के करकमलों से राज्य के केंद्रीय कोषालय (Central Treasury) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत सरकार से प्राप्त होने वाली राशि के लिए उपयोग की जाने वाली SNA SPARSH प्रणाली से संबंधित भुगतानों का संचालन अब अधिक सुव्यवस्थित और केंद्रीकृत तरीके से होगा। इससे वित्तीय प्रक्रियाओं में दक्षता आएगी।

नई वेबसाइट dta.cg.gov.in लॉन्च

विभाग ने अपनी नई और अपडेटेड वेबसाइट dta.cg.gov.in भी लॉन्च की है। इस सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं को कार्यालय से संबंधित अद्यतन जानकारी, विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं और आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

वित्त नियंत्रक भागीरथी विशाल, अल्पना घोष, श्रद्धा थवाईत, पी एल सहारा,  अभिषेक शर्मा, शिशिर रायजादा,  रोहित साहू, अनिल पटेल, नन्द किशोर चक्रधारी, शरद परसाई और हरीश कंवर कार्यक्रम में शामिल हुए।

Also Read CG शासकीय सेवकों को एरियर्स भुगतान के नियमों में बड़ा बदलाव: वित्‍त विभाग ने जारी की संशोधन की अधिसूचना

संचालनालय का यह अभिनव प्रयास छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त बनाने और वित्तीय प्रशासन को एक आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Also Read छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टियों की झड़ी: 📍अप्रैल में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे दफ्तर, देखें लिस्ट

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button