October 18, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Today’s Weather: छत्‍तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्‍तक: प्रदेश के इन क्षेत्रों में कम होने लगा है तापमान

1 min read
Today’s Weather: छत्तीपसगढ़ का मौसम: जानिए..सोमवार को कैसा रहेगा मौसम, कहां बन रही है बारिश की संभावना

Today’s Weather: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ उत्‍तरी हिस्‍से से मानसून ने लौटना शुरू कर दिया है। सरगुजा संभाग के कुछ हिस्‍सों से मानसून विदा हो चुका है। सिस्‍टम अनुकूल रहा तो आज आधे छत्‍तीसगढ़ से मानसून की वापसी हो जाएगी। मानसून की वापसी के साथ ही छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बदलाव की उम्‍मीद की जा रही है।  

छत्‍तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में अभी दिन के समय में लोग गर्मी और उसम से बेचैन हैं, लेकिन सरगुजा संभाग के अधिकांश स्‍थानों पर रात के तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वापसी के साथ ही छत्‍तीसगढ़ के बाकी हिस्‍सों में भी रात के तापमान में कमी आएगी। इससे लोगों को रात के समय गर्मी से राहत मिलेगी।

प्रदेश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में अभी अच्‍छी गर्मी पड़ रही है, लेकिन सुबह का मौसम खुशनूमा होने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में गुलाबी ठंड महसूस की जाने लगी है। मौसम विशेषज्ञों की राय है कि छत्‍तीसगढ़ में ठंड ने दस्‍तक दे दी है और अगले कुछ दिनों में इसका व्‍यापक असर दिखने लगेगा।

प्रदेश के वनांचन क्षेत्रों में शामिल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला में भी तापमान तेजी से बदल रहा है। वहां का न्‍यूनतम तापमान गिर कर 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वहां ठंड की शुरुआत हो चुकी है।

अंबिकापुर का भी न्‍यूनतम तापमान गिरकर 21 डिग्री तक आ गया है। प्रदेश के दक्षिण हिस्‍से बस्‍तर संभाग में भी रात के तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस हो गया है जो सामान्‍य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

Today’s Chhattisgarh Weather Report:  मैदानी क्षेत्रों में भी चढ़ा हुआ है पारा

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान अभी भी 35 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास चल रहा है। यह सामान्‍य से 2 डिग्री अधिक है। दुर्ग में दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का 21 डिग्री हो गया है। बिलासपुर में दिन का तापमान करीब 33 और रात का 25 डिग्री चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग और बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्‍य से मामूली नीचे है, लेकिन रात का सामान्‍य से ज्‍यादा है।

जानिए… कब तक छत्‍तीसगढ़ से होगी मानसून की वापसी

रायपुर स्थित प्रदेश स्‍तरीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार मानसून की वापसी की रेखा झारखंड के हजारीबाग, दरंभाग से लेकर छत्‍तीगसढ़ के पेंड्रा रोड, मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर के पास है। छत्‍तीसगढ़ के उत्‍तरी हिस्‍से के कुछ भागों से मानसून लौट गया है। परिस्थितियां मानसून की वापसी क अनुकूल बना हुआ है। अगले 2 दिनों में मानसून पूरे छत्‍तीसगढ़ से लौट जाएगा।

Today’s Raipur Weather Report:  जानिए.. कितनी है बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। आज प्रदेश के एक-दो स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। रायपुर के आज के मौसम को लेकर अनुमान है कि यहां बादल छाए रह सकते हैं। खंड वर्षा या बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।   

यह भी पढ़ि‍ए…  छत्‍तीसगढ़ के किस डीजीपी को समय से पहले छोड़ना पड़ा था पद

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .