May 21, 2024

एक्शन मोड में CM, विधानसभा सत्र से पहले बड़े बदलाव की चर्चा, 24 को कैबिनेट की बैठक

1 min read

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फुल एक्शन मोड में आ गए हैं। विभागीय समीक्षा बैठक के साथी विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारी भी शुरू हो गई है। विधानसभा के सत्र से पहले प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

दो दिन पहले ही सरकार ने राज्य पुलिस के आला अफसरों का तबादला किया है। इसमें तीन से ज्यादा रेंज के आईजी बदले गए हैं। खुफिया विभाग के प्रमुख को बदला जाना इसमें सबसे महत्वपूर्ण है।

पुलिस महकमे में उच्च स्तर पर हुए इस बदलाव के साथ ही अब जिलों में भी बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कोई जिलों के एसपी और कलेक्टर बदले जा सकते हैं।

इधर विधानसभा के विशेष सत्र को देखते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय में देर रात तक कामकाज चल रहा है। मुख्यमंत्री लगातार विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज बघेल नगरी प्रशासन एवं आवास पर्यावरण विभाग की समीक्षा करेंगे। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ ही संबंधित मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों के अनुसार 20 और 21 नवंबर को मुख्यमंत्री महत्वूर्ण बैठक लेंगे। इसके बाद 24 नवंबर को राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। विधानसभा सत्र से पहले हो रहे इस बैठक में सरकार कई महत्वपूर्ण फैसले कर सकती है।

बता दे कि सरकार ने आदिवासी आरक्षण को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। विशेष सत्र की अधिसूचना जारी हो चुकी है। सत्र की बैठक 1 और 2 दिसंबर को होगी।

इधर पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार विभाग में उच्च पदों के बाद अब एसपी और सेनानियों की एक लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। सभा के विशेष सत्र से पहले यह लिस्ट जारी हो सकती है। इसमें छह से अधिक जिले प्रभावित होंगे यानी उन जिलों के एसपी बदले जाएंगे।

जिले के एसपी बदले जाने की चर्चा है। उनमें राजधानी रायपुर सरगुजा महासमुंद धमतरी बिलासपुर प्रमुख रूप से शामिल है।

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .