
Transfer News रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। इसमें आठ अफसर प्रभावित हुए हैं। डिप्टी और अपर कलेक्टर रैंक के इन अफसरों में चार को जिलों से हटाकर राजधानी बुला लिया गया है।
यह है तबादला सूची
सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थ अरुण कुमार मरकाम को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के साथ संयुक्त आयुक्त, भू-अभिलेख, नवा रायपुर अटल नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Transfer News स्टेट गैरेज बुलाए गए राजपूत
गरियाबंद में अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को राजधानी बुला लिया गया है। उन्हें संचालक, संपदा संचालनालय, मंत्रालय के साथ छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज की जिम्मेदारी दी गई है।
पीएससी में उप सचिव बनाई गई कौड़ो
कबीरधाम में अपर कलेक्टर मोनिका कौड़ो को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उप सचिव बनाया गया है।
वहीं, खेमलाल वर्मा संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव से उप संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है।
बिलासुपर के डिप्टी कलेक्टर भी पहुंचे नवा रायपुर
बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर राकेश साहू को भी नवा रायपुर बुला लिया गया है। साहू को नवा रायपुर में भू-अभिलेख विभाग में उपायुक्त बनाया गया है।
सूचना आयोग भेजी गई दीवान
उच्च शिक्षा विभाग में अवर सचिव गीता शुक्ला दीवान छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में अवर सचिव बनाया गया है। वहींउमेश कुमार साहू डिप्टी कलेक्टर, महासमुंद से डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़ बिलाईगढ़ पदस्थ किया गया है।
Transfer News कौशिक को कोरबा निगम में उपायुक्त की जिम्मेदारी
ऋचा सिंह डिप्टी कलेक्टर, कोरबा से डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़ बिलाईगढ़ बनाया गया है। वहीं, नीरज कौशिक डिप्टी कलेक्टर, सरगुजा से उपायुक्त, नगर पालिक निगम, कोरबा पदस्थ किया गया है।





