Power Sector

CSPTCL 132KV की 60 किलोमीटर लंबी डबल सर्किट लाइन को एमडी ने किया उर्जीकृत: 250 गांवों को होगा लाभ

CSPTCL  रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी और वनांचल क्षेत्र में बिजली अधोसंरचना विस्तार के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी तेजी से कदम बढ़ा रही है, ताकि इन क्षेत्रों में कृषि और आर्थिक विकास की गतिविधियों में तेजी आए। इसी कड़ी में डोंगरगांव से मोहला तक 132 केवी डबल सर्किट लाइन को ऊर्जीकृत किया गया।

250 गांवों को मिलेगी निबार्ध बिजली

इस डबल सर्किट लाइन के चालू होने से 250 से अधिक गांवों में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति में सहायता मिलेगी। अफसरों ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र मोहला में स्थित है, वहां तक 132 केवी की सिंगल लाइन आई थी, जिसे अब डबल सर्किट कर दिया गया है।

CSPTCL एमडी शुक्ला ने किया उर्जीकृत

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने आज दोपहर 3.48 बजे इसे स्विच ऑन कर ऊर्जीकृत किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक संजय पटेल,  शिरीष शैलेट (वितरण), मुख्य अभियंता  अब्राह्म वर्गीस, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीपी सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

60 किलोमीटर डबल सर्किट

मोहला-मानपुर जिला वनांचल और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां डोंगरगांव से 132 केवी अतिउच्चदाब लाइन से बिजली आपूर्ति होती है। इसे अब नए 60 किलोमीटर लंबी डबल सर्किट में बदला गया है। इस पर छह करोड़ रूपए की लागत आई है। पहले सिंगल लाइन होने से लाइन में कोई अवरोध आने पर सप्लाई प्रभावित हो जाती थी, अब डबल सर्किट होने से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही बेहतर वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति होगी।

CSPTCL  एमडी ने की सराहना

इस कार्य में अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार भुआर्य, पीके गढ़ेवाल, कार्यपालन अभियंता  डीके साहू, वीरेंद्र ठाकुर, माधवराव सिरके सहित अन्य अधिकारियों का योगदान रहा। प्रबंध निदेशक ने उनके योगदान की सराहना की है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button