राज्य

Vidhanasabha विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारी शुरू: NRI को दिया जा सकता है मौजूदा भवन, विशेष बैठक, फिर…

Vidhanasabha  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। विधानसभा सचिवालय की तरफ से जल्द ही सत्र की अधिसूचना जारी की जा सकती है। इस सत्र को लेकर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने भी बड़ी जानकारी दी है।

मौजूदा भवन में एक दिन की विशेष बैठक

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसंबर में नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्र की शुरुआत के पहले दिन पुराने विधानसभा भवन में एक विदाई सत्र आयोजित किया जाएगा जिसमें अब तक की संसदीय परंपराओं और इतिहास को याद किया जाएगा।

Vidhanasabha  विधानसभा के पुराने भवन का क्या होगा उपयोग

पुराने विधानसभा भवन की उपयोगिता को लेकर पूछे गए प्रश्न पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस भवन को किसी नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट National Research Institute को दिया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राज्य सरकार की संपत्ति है, और अंतिम निर्णय वही लेगी।

15 दिसंबर से हो सकती है बैठक की शुरुआत

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू हो सकता है। हालांकि तारीख की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि पांच दिन के इस सत्र की बैठक 15 से हो सकती है।

Vidhanasabha  नए भवन में शिफ्टिंग में लग सकता है वक्त

विधानसभा के अफसरों के अनुसार नए भवन में शिफ्टिंग में अभी वक्त लग सकता है। फरवरी-मार्च में होने वाले बजट सत्र तक शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद की जा रही है।

52 एकड़ में बना नया भवन

बता दें कि नया रायपुर में राज्य विधानसभा का भव्य भवन बना है। एक नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भवन का लोकापर्ण किया। नए भवन को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Back to top button