Site icon Chatur Post

Vidhansabha बजट सत्र की 13वीं बैठक आज: कर्मचारी चयन मंडल के गठन के लिए पेश होगा विधेयक, शिक्षा व उद्योग पर सवाल

cg vidhansabha

Vidhansabha  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की 13वीं बैठक में बुधवार को सरकार की तरफ से छह विधेयक पेश किए जाएंगे, तीन संशोधन विधेयक भी शामिल हैं।  वहीं, प्रश्‍नकाल में शिक्षा और उद्योग विभाग से जुड़े सवाल होगें।

बजट को मिलेगी मंजूरी

सदन में आज वित्‍त मंत्री की तरफ से विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा। इसके पारित होने के साथ ही वित्‍तीय वर्ष 2026-27 को सदन की मंजूरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बता दें कि 24 मार्च को बजट पेश किया गया था। बजट पर सामान्‍य चर्चा के साथ ही विभागीय अनुदान मांगों पर चर्चा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

मुख्‍यमंत्री पेश करेगें दो नए विधेयक

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज सदन में दो नए विधेयक पेश करेगें। इसमें एक कर्मचारी चयन मंडल के गठन का है और दूसरा छत्‍तीसगढ़ ( लोक भर्ती एवं व्‍यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकधाम) विधेयक शामिल है।

तीन संशोधन विधेयक

मंत्री टंकराम वर्मा भू राजस्‍व संहिता में संशोधन के लिए विधेयक पेश करेगें, जबकि मंत्री ओपी चौधरी छत्‍तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश और छत्‍तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक पेश करेगें।

ये तीन मंत्री सदन में करेंगे सवालों का सामना

बुधवार को सदन में प्रश्‍नकाल के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और डिप्‍टी सीएम अरुण साव विधायकों के सवालों का सामना करेगें।

अवैध प्‍लांटिंग पर सदन में घिरे राजस्‍व मंत्री: बोले- कलेक्‍टर की अध्‍यक्षत में हर जिला में बनाई जा रही है कमेटी

प्रश्‍नकाल में फिर एक बार जंबूरी के आयोजन का मुद्दा उठ सकता है। इसके साथ ही शिक्षकों की भर्ती, अतिथि शिक्षक, अवैध शराब की बिक्री आदि विषयों पर भी सवाल हो सकते हैं।

वनों की अवैध कटाई पर ध्‍यानाकर्षण

सदन में आज अवैध पेड़ कटाई का मुद्दा उठ सकता है। विक्रम उसेण्डी ने भानुप्रतापपुर क्षेत्र में पेड़ों की कटाई और ग्रामीण मार्ग में हैवी माईन्स गाड़ियों के परिचालन के संबंध में ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है।

इसी तरह छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अनियमितता का मुद्दा भी उठ सकता है। इस विषय पर द्वारिकाधीश यादव ने ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है।

Exit mobile version