Site icon Chatur Post

Vidhansabha बजट सत्र का दूसरा दौर आज से: कांग्रेस का काम रोको प्रस्‍ताव, धान और अफीम पर गरमाएगा सदन, जानिए- और क्‍या-क्‍या होगा?

Vidhansabha

Vidhansabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा की बैठक आज फिर शुरू हो रही है। होली की लंबी छुट्टी के बाद सदन में आज से कामकाज शुरू होगा। आज बजट सत्र की छठवीं बैठक है।

धान पर गरमाएगा प्रश्‍नकाल

सदन में आज प्रश्‍नकाल धान के मुद्दे पर गरमा सकता है। प्रश्‍नकाल में आज मंत्री दयाल दास बघेल और लक्ष्‍मी राजवाड़े सवालों का सामना करेंगे। धान खरीदी को लेकर कई विधायकों ने सवाल किया है। ऐसे में इस विषय पर सदन में हंगामा होने के आसार हैं।

विभागीय बजटों पर चर्चा

Vidhansabha में आज से विभागीय बजटों पर चर्चा का दौर शुरू होगा। आज दोनों उप मुख्‍यमंत्रियों अरुण सवा और विजय शर्मा के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगा।

अफीम खेती पर काम रोको प्रस्‍ताव

 छत्‍तीसगढ़ में अफीम की खेती का मामला उजागर हुआ है। इसको लेकर सदन के बाहर जमकर राजनीति हो रही है। आज सदन में भी यह मुद्दा उठेगा। कांग्रेस की तरफ से इस विषय पर काम रोको प्रस्‍ताव लाने की तैयारी है। इस विषय पर सदन में हंगामा होने के आसार हैं।

जानिए- क्‍या है अफीम की खेती का मामला ?

बता दें कि दुर्ग जिले में पुलिस ने अफीम की खेती पकड़ी है। आरोप है कि भाजपा नेता विनायक ताम्रकर अवैध रुप से अफीम की खेती करा रहे थे। भाजपा ने उन्‍हें निलंबित कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में ताम्रकर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सदन में अब तक क्‍या- क्‍या हो चुका है ?

Vidhansabha के बजट सत्र की शुरूआत  23 फरवरी को हुई थी। सत्र के पहले दिन राज्‍यपाल रमेन डेका का अभिभाषण हुआ। 24 फरवरी को सरकार की तरफ से वित्‍तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया था। राज्‍यपाल के अभिभाषण और बजट पर सामान्‍य चर्चा हो चुकी है।

बजट सत्र की अभी 10 बैठकें

आज से बजट सत्र की बैठकों का दूसरा दौर शुरू हो रहा है। सत्र की बैठक 23 फरवरी तक अधिसूचित है। इस दौरान अभी 10 दिन बैठक होनी है। सरकार की तरफ से सदन में धर्मांतरण रोकने का कानून पेश किया जाना है। इसके साथ ही कुछ और विधेयक पेश किए जाएंगे।

Exit mobile version