Site icon Chatur Post

Vishnu Deo CM विष्‍णुदेव जा रहे हैं दिल्‍ली: राष्‍ट्रीय नेताओं से करेंगे मुलकात, जानिए- पूरा प्रोग्राम

Vishnu Deo

Vishnu Deo रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय मंगलवार को नई दिल्‍ली जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री सुबह सवा नौ बजे की निममित विमान से नई दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेंगे। सीएम आज पूरे दिन नई दिल्‍ली में ही रहेंगे। अभी उनकी वापसी का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

यह है सीएम के नई दिल्‍ली दौरे का कार्यक्रम

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सुबह करीब साढ़े 8 बजे सीएम हाउस से निकलेंगे और सवा नौ बजे की फ्लाइट से नई दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्‍यमंत्री 11 बजे नई दिल्‍ली एयरपोर्ट और दोपहर 12 बजे छत्‍तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।

Vishnu Deo  राष्‍ट्रीय नेताओं से होगी मुलाकात

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव अपने नई दिल्‍ली दौरे में केंद्रीय नेताओं के साथ ही पार्टी के राष्‍ट्रीय नेताओं से मुलाकत करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री अपने जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे को लेकर भी राष्‍ट्रीय नेताओं से बात कर सकते हैं।

Vishnu Deo 30 अगस्‍त को लौटे हैं विदेश दौरे से

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय 30 सितंबर को दो देशों की यात्रा करके छत्‍तीसगढ़ लौटे हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव 22 अगस्‍त्‍ से जापान औश्र दक्षिण कोरिया के दौरे पर थे, जहां उन्‍होंने राज्‍य में निवेश की संभावनाओं पर बात की। मुख्‍यमंत्री के अनुसार जापान और दक्षिण कोरिया के कई उद्योगपतियों ने निवेश में रुचि दिखाई है।

वापसी का अभी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ

मुख्‍यमंत्री सचिवालय की तरफ से मुख्‍यमंत्री के नई दिल्‍ली दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया है। नई दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री का क्‍या कार्यक्रम है इसकी विस्‍तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। मुख्‍यमंत्री नई दिल्‍ली से कब लौटेंगे इसका भी कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। अफसरों के अनुसार मुख्‍यमंत्री की आज रात या कल सुबह वापसी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- गणेश जी की एआई वाली मूर्तियों पर बवाल

गणेश जी की एआई प्रतिमाओं को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने इस मामले में रायपुर के एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर ऐसी मूर्तियों का तत्‍काल विसर्जन कराने की मांग की है। इस खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version