भारत

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज बाबा विश्‍वनाथ की नगरी काशी (वाराणसी) में हैं

साय वाराणसी से सीधे नई दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेंगे

Vishnu Deo Sai रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज बाबा विश्‍वनाथ की नगरी काशी (वाराणसी) में हैं। राज्‍य के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ वे सोमवार की दोपहर में वाराणसी के लिए रवाना हुए थे। विशेष विमान से दोनों नेता सोमवार की शाम को ही काशी पहुंच चुके हैं।

जानिए- वाराणसी में क्‍या है साय का प्रोग्राम

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय वाराणसी में एक बैठक में शामिल होने गए हैं। यह बैठक मध्‍य क्षेत्र विकास परिषद की है। केंद्रीय गृह मंत्री इस परिषद के पदेय अध्‍यक्ष हैं। परिषद में छत्‍तीसगढ़ के साथ ही उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और उत्‍तराखंड शामिल हैं। इन तीनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और वरिष्‍ठ अफसर भी इस बैठक में शामिल हैं। क्‍या है मध्‍य क्षेत्र परिषद, जानने के लिए यहां क्लिक करें

Vishnu Deo Sai वाराणसी से सीधे दिल्‍ली जाएंगे सीएम साय

वाराणसी में चल रही मध्‍य क्षेत्र विकास परिषद की बैठक दोपहर एक बजे तक चलेगी। बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री साय वाराणसी से सीधे नई दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेंगे। शाम करीब पांच बजे वे नई दिल्‍ली स्थिति छत्‍तीसगढ़ सदन पहुंच जाएंगे। सीएम रात्रि विश्राम नई दिल्‍ली में ही करेंगे। बताया जा रहा है कि नई दिल्‍ली में वे पार्टी के राष्‍ट्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसमें कैबिनेट के विस्‍तार समेत अन्‍य विषयों पर चर्चा हो सकती है।

काशी के कोतवाल ने लिया आशीर्वाद

काशी पहुंचे मुख्‍यमंत्री साय ने मंगलवार को काशी के कोतवाल यानी भैरव बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्‍यमंत्री के साथ छत्‍तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्‍यप भी मौजूद थे।

Vishnu Deo Sai योगी और प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष से मुलाकात

मुख्‍यमंत्री साय ने वाराणसी में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और उत्‍तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह से सौजन्‍य भेंट की। साय ने इस मुलाकात की तस्‍वीरे सोशल मीडिया में पोस्‍ट की है।

Back to top button