Chhattisgarh

मध्‍य क्षेत्रीय विकास परिषद

इस परिषद की पहली बैठक 1957 में हुई थी।

CRDC  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री सोमवार को यहां से वाराणसी (उत्‍तर प्रदेश) चले गए। शाह अपने साथ राज्‍य के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय को भी अपने साथ ले गए हैं। दोनों नेता मंगलवार को वाराणसी में एक बड़ी बैठक में शामिल होंगे। इसमें दूसरे राज्‍यों के भी मुख्‍यमंत्री शामिल होंगे।

जानिए- वाराणसी में किस बैठक में शामिल होंगे साय और शाह

केंद्रीय गृह मंत्री शाह और सीएम विष्‍णुदेव साय वाराणसी में मध्‍य क्षेत्रीय विकास परिषद (Central Regional Development Council) की बैठक में शामिल होंगे। शाह की अध्‍यक्षता में होने वाली यह परिषद की 25वीं बैठक है। यह बैठक बारी-बारी से परिषद में शामिल राज्‍यों की राजधानी में होती है। परिषद की 22वीं बैठक नवा रायपुर में 2020 में हुई थी।

CRDC  जानिए- मध्‍य क्षेत्रीय विकास परिषद में कौन- कौन से राज्‍य हैं शामिल

मध्‍य क्षेत्रीय विकास परिषद में छत्‍तीसगढ़ के आलावा उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और उत्‍तराखंड शामिल हैं। परिषद के बैठक की अध्‍यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री करते हैं। परिषद का गठन राज्‍यों के आपसी मुद्दों को सुझाने के लिए किया गया है। इस परिषद की पहली बैठक 1957 में हुई थी।

कुला पांच विकास परिषद

अफसरों के अनुसार कुछ पांच परिषद है। इनमें उत्‍तर, दक्षिण, पश्चिम और उत्‍तर के साथ मध्‍य क्षेत्रीय विकास परिषद शामिल है। क्षेत्र के हिसाब से वहां के राज्‍य इन परिषदों में शामिल हैं।

CRDC  शाह का दौरा रद्द होने की यह है वजह

वाराणसी रवाना होने से पहले सीएम साय ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह का बस्‍तर दौरा रद्द होने की वजह बताई। साय ने बताया कि मौसम की खराबी के कारण शाह आज बस्‍तर नहीं जा पाए, लेकिन नारायणपुर के जवानों से उन्‍होंने रायपुर में ही मुलाकात की है। बता दें कि शाह मंगलवार को नारायणपुर जाने वाले थे, जहां  वे अबूझमाड़ के गांवों में लोगों से मुलाकात करते। साथ ही बीएसएफ के जवानों से भी उनके मुलाकात का कार्यक्रम था।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button