Chhattisgarh

Weather छत्‍तीसगढ़ का मौसम: बदली और बारिश ने दी गर्मी से राहत, आज भी छाए रहेंगे बादल, आंधी की चेतावनी

Weather  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम का तेवर पूरी तरह बदल गया है। तेज हवा, बदली और बारिश के कारण तापमान पर ब्रेक लग गया है। कई स्‍थानों का अधिकतम तापमान सामान्‍य से नीचे आ गया है।

बुधवार को भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि हुई। छत्तीसगढ़ में 19 मार्च को कुछ स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी रफ्तार) और गरज चमक के साथ वज्रपात व ओलावृष्टि व हल्की से मध्यम वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।

राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ ने किया अपने संविधान में बदलाव: 📍प्रांत की व्‍यवस्‍था खत्‍म, जानिए- क्‍या- क्‍या बदला

 मार्च के दूसरे सप्ताह में जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था वहीं बदली बारिश के कारण प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर शहर में 19 मार्च को आकाश आशिक मेधमय रहने और वर्षा या गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कहां कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार देवभोग में 5 सेंटीमीटर करपावंद में 4 और देवकर में 2 सेंटीमीटर बारिश हुई।

इस वजह से बदला मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के मध्य भागों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से मध्य प्रदेश के मध्य भागों के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है।

सिस्‍टम का मौसम पर असर

इसके प्रभाव से प्रदेश में कुछ स्थानों पर से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर तेज हवा चलने तथा गरज चमक के साथ वज्रपात तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है। दो दिनों के बाद तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button