Chhattisgarh

Weather छत्‍तीसगढ़ में गर्मी वाले मूड में मौसम, मैदानी क्षेत्रों में धीरे-धीरे कम हो रही ठंड  

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में जनवरी के अंत में ही मौसम का मूड बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में मौसम नरम- गरम बना हुआ है। रात से सुबह तक हल्‍की ठंड के बाद दिन में तेज धूप नि‍कल रही है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा है।

छत्‍तीसगढ़ में IAS ट्रांसफर, राज्‍यपाल के सचिव समेत 3 आईएएस प्रभावित

Weather मौसम विभाग का अनुमान है कि अब धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश के न्‍यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में दिन का सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं बलरामपुर का न्‍यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है।

Weather वनांचल क्षेत्रों में अभी रात में पड़ रही है अच्‍छी ठंड

प्रदेश के वनांचल क्षेत्रों विशेष रुप से सरगुजा संभाग और पेंड्रा क्षेत्र के साथ बस्‍तर संभाग में कहीं- कहीं रात में अच्‍छी ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग में न्‍यूनतम तापमान अब भी 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। अंबिकापुर में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

Weather सरगुजा संभाग में शीतलर की स्थित

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सरगुजा संभाग के कई स्‍थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब 5 डिग्री नीचे चला गया है। वहां का रात का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.1 रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक है।

टिकट के साथ इस्‍तीफा और बगावत का दौर शुरू, 18 ने छोड़ा BJP, PCC पदाधिकारी बागी

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्‍य से थोड़ा कम है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा जो सामान्‍य से 1.8 डिग्री अधिक है।

Weather प्रदेश के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 31‍ डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्‍य से 2.6 डिग्री अधिक है। यहां का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 1.7 डिग्री ज्‍यादा 16.2 रिकार्ड किया गया। माना का अधिकतम तापमान 30.9 और न्‍यूनतम तापमान 14.3 रिकार्ड किया गया।

CG पावर कंपनी, शिक्षा समेत अन्य विभागों के 42 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी, देखिए.. पूरी सूची

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्‍यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। बिलासपुर का न्‍यूनतम तापमान लगभग सामान्‍य है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्‍य से 1.6 डिग्री अधिक है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button