Site icon Chatur Post

Weather छत्‍तीसगढ़ में बन रही बारिश की संभावना: गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, लेकिन बढ़ सकती है उसम

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Weather  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। बंगाल की खड़ी से लेकर स्‍तह तक बने सिस्‍टम की वजह से राज्‍य में बदली और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

13 से 16 मार्च के बीच बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के असर से प्रदेश में 13 से 16 मार्च तक बदली-बारिश के आसार है। बारिश की शुरुआत बस्तर संभाग से होने का पूर्वानुमान है।

अभी तेजी से बढ़ रही है गर्मी

छत्‍तीसगढ़ में अभी गर्मी तेज होने लगी है। मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

यहां बना है सिस्‍टम

मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

केंद्र सरकार ने देशभर में लागू किया एस्‍मा: जानिए- छत्‍तीसगढ़ में भी गैस की उपलब्‍धता और कालाबाजारी रोकने की तैयारी

इसी तरह एक द्रोणिका दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ में स्थित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से मराठवाड़ा तक अंदरुनी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।

सिस्‍टम का छत्‍तीसगढ़ पर असर

प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बस्तर संभाग में दक्षिण से वातावरण के निम्न स्तर पर आने वाली नमी युक्त हवाओं के कारण हल्के बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हो रहा है।

13 को बस्‍तर फिर मध्‍य छत्‍तीसगढ़

 प्रदेश में 13 से बस्तर संभाग से वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। वहीं 14 से 16 मार्च को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भी हल्की वर्षा होने की संभावना है।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

मंगलवार को राजनांदगांव और दुर्ग सबसे गर्म रहा। दोनों जगहों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस, माना में 37.7 डिग्री, बिलासपुर में 37.3 डिग्री, पेंड्रारोड में 35.1 डिग्री, अम्बिकापुर में 32.9 डिग्री, जगदलपुर में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विष्‍णुदेव कैबिनेट की विधानसभा में बैठक: धर्मांतरण रोकने कानून का अनुमोदन समेत 10 फैसले

वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, माना में 20.8 डिग्री, बिलासपुर में 22.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 19.8 डिग्री, अम्बि डिग्री, अम्बिकापुर में 16.4 डिग्री, जगदलपुर में 22.2 डिग्री, दुर्ग में 18.6 डिग्री और राजनांदगांव में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version