Weather Report छत्‍तीसगढ़ शीतलहर से राहत, दिन में ठंड और रात का बढ़ सकता है तापमान

schedule
2024-12-23 | 04:10h
update
2024-12-23 | 04:10h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather Report: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम में फिर बदलाव नजर आने लगा है। प्रदेश में रविवार को कई स्‍थानों पर बारिश हुई है। हरदीबाजार में एक सेमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि फिलहाल राज्‍य में कहीं भी शीतलहर की स्थिति नहीं है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम की स्थिति इसी तरह बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

Weather Report of Chhattisgarh जानि‍ए- कहां बना है सिस्‍टम   

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में फिर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 24 दिसंबर को इसके उत्‍तीर तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्रप्रदेश के पास समुद्र तट के पास पहुंचने की संभावना है। इसका असर छत्‍तीसगढ़ पर भी पड़ेगा। इस सिस्‍टम के कारण फिर एक बार हवा में नमी बढ़ेगी। इससे बदली और बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।

Weather Report of Raipur रायपुर में आज छाए रह सकते हैं बादल

राजधानी रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान तीन किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे दिन में थोड़ी ठंड महसूस होगी, लेकिन रात ठंड में कमी आ सकती है।

प्रदेश में शीतलहर का असर खत्‍म

छत्‍तीसगढ़ में फिलहाल कहीं भी शीतलहर की स्थिति नहीं है। ज्‍यादातर स्‍थानों का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से अधिक है। वहीं, कुछ एक स्‍थानों को छोड़कर दिन का तापमान भी सामान्‍य से ज्‍यादा हो गया है। सोमवार की सुबह बिलासपुर में भी हल्‍की बारिश हुई है।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्‍य के करीब है, लेकिन न्‍यूनमत तापमान सामान्‍य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस अधिक 18.7 रिकार्ड किया गया। माना का अधिकतम तापमान 27.4 और न्‍यूनतम 17.5 रिकार्ड किया गया। माना का भी न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 5 डिग्री अधिक है।

बिलासपुर में रविवार को हुई बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्‍य से करीब 3 डिग्री नीचे 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्‍यूनमत तापमान 19 डिग्री रहा, जो सामान्‍य से करीब 6 डिग्री अधिक है। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 23.7 और न्‍यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

कौन होगा छत्‍तीसगढ़ का अगला DGP, जुनेजा का फिर होगा सेवा विस्‍तार या देव की होगी एंट्री  AMP

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.4 और न्‍यूनतम तापमान 12.4 रिकार्ड किया गया। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29 और न्‍यूनमत तापमान 16.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। जगदलपुर का अधिकमत तापमान 29 और न्‍यूनतम तापमान 16.1 रिकार्ड किया गया। इसी तरह दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.4 और न्‍यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

chatur postDecember 23, 2024
212 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.02.2026 - 11:59:49
Privacy-Data & cookie usage: