Weather Report: छत्‍तीसगढ़ के इन 12 जिलों में शीत लहर का अलर्ट, बलरामपुर में 3 डिग्री से नीचे तापमान

Weather Report :  छत्‍तीसगढ़ के इन 12 जिलों में शीत लहर का अलर्ट, बलरामपुर में 3 डिग्री से नीचे तापमान

schedule
2024-12-15 | 03:17h
update
2024-12-15 | 03:17h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather Report : रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन और रात दोनों तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने छत्‍तीसगढ़ के दर्जनभर जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी  किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो- तीन दिनों तक इसी तरह कड़के की ठंड की स्थिति बनी रह सकती है।

Weather Report Chhattisgarh : जानि‍ए.. किन जिलों के जारी किया गया है अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्‍य के जिन जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है उसमें गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, कोरबा, मुंगेली, खैरागढ़, दुर्ग, जशपुर, कवर्धा, कोरिया, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़, बलरामपुर और सरगुजा शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है।  

Weather Report : बलरामपुर में 3 डिग्री से नीचे आया पारा

छत्‍तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में सबसे ज्‍यादा ठंड का असर दिख रहा है। वहां मैनपाट में बर्फ जमनी शुरू हो गई है। मैनपाट में दिन और रात दोनों के ही तापमान में कमी आई है। सरगुजा संभाग के ही बलरामपुर का न्‍यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

Weather Report : जानिए.. रविवार को कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ में मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को भी पूरे प्रदेश में ठंड की स्थिति बनी रहेगी। राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में मौसम शुष्‍क बना रहेगा। उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में शीतलरह चल सकती है। रायपुर में भी आज मौसम साफ रहने की संभावना है।

Weather Report : छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान

छत्‍तीसगढ़ के ज्‍यादातर स्‍थानों के न्‍यूनतम तापमान में कमी आई है। पेंड्रा रोड का न्‍यूनमत तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। वहां का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 24.7 और न्‍यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर का अधिकतम तापमान 27.6 और न्‍यूनमत तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 27.8 और न्‍यूनमत तापमान 11.2 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.6 और न्‍यूनतम 12.8 डिग्री रहा।

इसी तरह दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.6 रिकार्ड किया गया जबकि न्‍यूनमत तापमान सामान्‍य से करीब 4 डिग्री कम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 27 और न्‍यूनमतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड कया गया।

दिल्‍ली में रामबाण का काम करेगा छत्‍तीसगढ़ भाजपा का ये ब्रह्मास्त्रAMP

chatur postDecember 15, 2024
16 2 minutes read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.05.2025 - 22:01:56
Privacy-Data & cookie usage: