Weather Report: छत्‍तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी, मैनपाट में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस

schedule
2024-12-13 | 04:19h
update
2024-12-13 | 04:19h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com
राज्य Weather Report: छत्‍तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी, मैनपाट में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस
chatur postDecember 13, 2024
2 2 minutes read

Weather Report: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बड़े हिस्‍से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छत्‍तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट का तापमान इतना कम हो गया है कि वहां ओस की बूंदे जमनी शुरू हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्‍य में ठंड और बढ़ने की संभावना  के साथ कुछ हिस्‍सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।  

Weather Report Chhattisgarh: उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ से अलग दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ का मौसम

उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में ठंड कहर बरपा रहा है। कड़ाके की ठंड का असर वहां के जनजीवन पर पड़ रहा है। इधर, दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ यानी बस्‍तर संभाग के कई स्‍थानों पर तापमान चढ़ा हुआ है। वहां सुकमा में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक  अधिकतम तापमान रहा। वहीं, सबसे कम न्‍यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जानिए..क्‍या है शीतलहर को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

छत्‍तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्‍य में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में एक दो स्‍थानों पर शीतलहर जैसी स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्‍सों में मौसम आमतौर पर शुष्‍क रहने की संभावना है।

न्‍यूनतम तापमान में आ रही है कमी

छत्‍तीसगढ़ में रात में ठंड बढ़ रही है। इसका असर दिन के मौसम पर भी पड़ रहा है। राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में भी दिन में ठंडी हवा चल रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमलाय क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। उत्‍तर से आ रही ठंडी हवा का प्रभाव पूरे राज्‍य पर पड़ रहा है। इसी वजह से दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है। अगले एक- दो दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है।

Weather Report: छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापामन 28.2 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। माना में तापमान 28.3 और 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर का दिन का तापमान 28.6 और रात का 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अमरकंटक क्षेत्र से लगे पेंड्रारोड में भी कड़ाके की ठंड पड़ रहा है। वहां का अधिकतम तापमान 26.3 और न्‍यूनमत तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

Election: पार्षद चुनाव के लिए खर्च नई लिमिट जारी, जानिए.. कब कितना कर सकेंगे खर्च पार्षद प्रत्‍याशीAMP

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.4 और न्‍यूनमत तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, जगदलपुर का दिन का तापमान 28.3 और रात का 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

दुर्ग का अधिकतम तापामन 28.4 और न्‍यूनमत 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 27.5 और न्‍यूनमत तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।   

chatur postDecember 13, 2024
2 2 minutes read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.05.2025 - 08:55:53
Privacy-Data & cookie usage: