Site icon Chatur Post

Weather छत्तीसगढ़ में 40 डिग्री के पार पहुंचा कई स्थानों का तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Today’s Weather

Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अभी से तीखा तेवर अख्तियार कर लिया है। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। इससे राज्य के कई हिस्से लू की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

बिलासपुर में दिन सबसे गर्म

मार्च का दूसरा सप्ताह चल रहा है लेकिन अभी से मौसम ने अप्रैल और मई जैसा रुख दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई स्थानों का तापमान 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक है। रायपुर, माना और पेंड्रा रोड का भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है।

Weather सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा तापमान

प्रदेश में सूरज के कहर का असर यह है कि राज्य के कई स्थानों का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक उपर चला गया है।पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.5 रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री उपर चला गया है। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह बिलासपुर का 40.5 और रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों स्थानों का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है।

रातें भी होने लगी गर्म

दिन में बढ़ते तापमान और गर्मी का असर रात के तापमान पर भी पड़ने लगा है। धीरे धीरे रातें भी गर्म होने लगी हैं। रायपुर का न्यूनतम तापमान 24.1 हो गया है। बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के बाकी स्थानों का भी न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री या उससे अधिक है।

Weather जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

प्रदेश का मौसम आम तौर पर शुष्क रहने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चली। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटो में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने और उसके बाद आगामी 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

CSPDCL महिला बिजली इंजीनियर का ऑडियो हुआ वायरल.. कृपया ईयर फोन लगाकर ही सुने…

Exit mobile version